Samsung Galaxy S25 खरीदने लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, ₹12,000 तक बढ़े दाम; देखें नई कीमत

Updated:
विज्ञापन

सैमसंग गैलेक्सी S25 (फोटो: samsung.com)

Samsung Galaxy S25 के दो वेरिएंट्स की कीमत में ₹12,000 तक की बढ़ोतरी हुई है. 256GB मॉडल अब ₹84,999 और 512GB मॉडल ₹1,04,999 में मिल रहा है. वहीं, 128GB बेस मॉडल की कीमत ₹74,999 ही है.

विज्ञापन

Samsung Galaxy S25 को भारत में पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया गया था. लेकिन अब इस फोन को खरीदने के लिए आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. Samsung Galaxy S25 5G के तीन वेरिएंट में से दो मॉडल की कीमत बढ़ चुकी है. कंपनी ने इनकी कीमत में ₹12,000 तक का इजाफा किया है. बदली हुई कीमतें Samsung India की वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी गई हैं. आइए जानते हैं Samsung Galaxy S25 5G के किन वेरिएंट्स की कीमत बढ़ी है और अब इन्हें कितने में खरीदा जा सकता है.

विज्ञापन

Galaxy S25 के दो वेरिएंट्स की कीमत बढ़ी

Samsung India की वेबसाइट पर Galaxy S25 की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब 84,999 रुपये में मिल रहा है, जो लॉन्च कीमत 80,999 रुपये से 4,000 रुपये ज्यादा है.

वहीं, 12GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 1,04,999 रुपये हो गई है. इसकी लॉन्च कीमत 92,999 रुपये थी. यानी इस वेरिएंट पर सीधे 12,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

ये भी पढ़ें: Vivo X300 FE का नया वेरिएंट लॉन्च, ₹84,999 में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज, फीचर्स भी शानदार

हालांकि, Galaxy S25 का बेस मॉडल अभी भी पुरानी कीमत पर ही उपलब्ध है. 12GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये है, जो इसकी लॉन्च कीमत के बराबर है.

Galaxy S25 के फीचर्स

इसमें 6.2 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है, जो इसकी परफॉर्मेंस को संभालता है.

कैमरे की बात करें तो Galaxy S25 के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा सबसे खास है. इसके साथ 12MP का अल्ट्रावाइड और 10MP का टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

पावर बैकअप के लिए Galaxy S25 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा, फोन को IP68 रेटिंग मिली है.

ये भी पढ़ें: Vivo T5 Pro 5G खरीदना हुआ महंगा, सभी वेरिएंट की बढ़ी कीमत; ₹69,999 तक पहुंचा टॉप मॉडल


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola