7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आएगा iQOO Z11, Buds के फीचर्स भी हुए रिवील
iQOO Z11 (फोटो: iQOO)
iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को 40,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होगा. फोन में 50MP कैमरा, 7,050mAh बैटरी और Dimensity 7500 Turbo मिलेंगे. इसके साथ iQOO Buds भी आएंगे, जो 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ देंगे.
iQOO Z11 को भारत में इसी हफ्ते लॉन्च किया जाएगा. Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने इसकी लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है. कंपनी के नए स्मार्टफोन के साथ iQOO Buds भी बाजार में उतारे जाएंगे, जो ब्रांड के नए TWS ईयरबड्स होंगे. लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों डिवाइस के बारे में कई जरूरी बातें बताई हैं. iQOO Z11 में मिलने वाले सॉफ्टवेयर सपोर्ट, कैमरा सेटअप और इनग्रिस प्रोटेक्शन रेटिंग का खुलासा हो चुका है. वहीं, iQOO Buds की बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड की जानकारी भी सामने आ गई है.
कैमरा, बैटरी और मजबूती में iQOO Z11 होगा खास
- कंपनी की ओर से अपडेट किए गए iQOO Z11 के माइक्रोसाइट से पता चला है कि फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसका मेन कैमरा 50MP का होगा, जिसमें Sony IMX882 सेंसर के साथ OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) का सपोर्ट दिया जाएगा.
- फोन में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलेगा. यह कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ आएगा और रियर पैनल पर LED फ्लैश और मेन कैमरे के बीच में प्लेस किया गया है.
- iQOO Z11 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. कंपनी फोन के साथ 3 साल तक OS अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा कर रही है.
- यही नहीं, फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है. यानी धूल और पानी से बचाव के मामले में भी यह काफी मजबूत रहेगा. कंपनी ने iQOO Z11 को 'मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी' के साथ पेश करने का दावा किया है.
- फोन में परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिलेगा. पावर के लिए इसमें 7,050mAh की बड़ी BlueVolt बैटरी दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: OnePlus के फोन खरीदना हुआ महंगा, इन 5 मॉडल्स के दाम बढ़े; खरीदने से पहले देखें नई कीमत
50 घंटे तक चलेगी iQOO Buds की बैटरी
- iQOO ने X पर एक पोस्ट के जरिए अपने अपकमिंग iQOO Buds की बैटरी से जुड़ी डिटेल्स शेयर की है.
- कंपनी के मुताबिक, इन TWS ईयरबड्स में कुल 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी. एक बार फुल चार्ज करने पर ईयरबड्स से 12 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकेगा, जबकि कॉलिंग के दौरान यह बैटरी करीब 7 घंटे तक चलेगी.
- महज 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिलने का दावा भी किया गया है.
- डिजाइन की बात करें तो iQOO Buds ब्लैक कलर में नजर आएंगे और इनके साथ pebble-shaped चार्जिंग केस मिलेगा.
20 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च iQOO Z11
स्मार्टफोन मेकर ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि भारत में iQOO Z11 की कीमत 40,000 रुपये से कम रखी जाएगी. कंपनी 20 अगस्त को फोन के साथ अपना नया TWS भी भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी. iQOO Z11 की बिक्री Amazon के जरिए होगी और इसे कम से कम ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.
ये भी पढ़ें: Pova 8 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च, पीछे दी गई है LED लाइट वाली खास स्क्रीन, जानें कीमत-खासियत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









