OnePlus के फोन खरीदना हुआ महंगा, इन 5 मॉडल्स के दाम बढ़े; खरीदने से पहले देखें नई कीमत
वनप्लस नॉर्ड सीई 6 लाइट (फोटो: oneplus.in)
OnePlus ने भारत में अपने पांच स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है. Nord 6, Nord CE 6, Nord CE 6 Lite, N6 और N6x अब पहले से महंगे मिलेंगे. कीमतों में ₹2,000 से ₹4,000 तक का इजाफा हुआ है.
OnePlus ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है. पिछले कुछ महीनों में कंपनी समेत कई स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने मॉडल्स के दाम बढ़ा चुके हैं. इसकी बड़ी वजह मेमोरी कंपोनेंट्स की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी बताई जा रही है.
अब एक टिप्स्टर के मुताबिक, OnePlus की हालिया कीमत बढ़ोतरी का असर OnePlus Nord 6, Nord CE 6, Nord CE 6 Lite, OnePlus N6 और हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus N6x पर पड़ा है. यानी अगर आप इनमें से कोई फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे.
OnePlus Nord CE 6 Lite के सभी वेरिएंट हुए महंगे
OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट अब 28,999 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 25,999 रुपये में आता था. इसके अलावा 8GB + 128GB मॉडल की कीमत भी 27,999 रुपये से बढ़कर 30,999 रुपये हो गई है. वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट के लिए अब 34,999 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि इसकी पुरानी कीमत 30,999 रुपये थी.
ये भी पढ़ें: Google Pixel 11 सीरीज खरीदने के लिए कौन सा देश सबसे सस्ता? भारत, अमेरिका, जापान और UK की कीमत देखें
OnePlus Nord 6 के दोनों मॉडल हुए महंगे
वहीं, OnePlus Nord 6 के दोनों वेरिएंट की कीमत में ₹2,000 का इजाफा किया गया है. अब इसका 8GB + 256GB मॉडल ₹46,999 में मिलेगा, जो पहले ₹44,999 में आता था. वहीं, 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत बढ़कर ₹52,999 हो गई है, जबकि इसकी पुरानी कीमत ₹50,999 थी.
OnePlus Nord CE 6 की नई कीमतें
बात करें OnePlus Nord CE 6 की तो इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 25,999 रुपये से बढ़कर 28,999 रुपये हो सकती है. वहीं, 8GB + 128GB मॉडल 27,999 रुपये की जगह 30,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 30,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये में मिल सकता है.
2,000 रुपये तक बढ़ी OnePlus N6 की कीमत
OnePlus N6 के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 24,999 रुपये बताई जा रही है, जबकि पहले यह मॉडल 22,999 रुपये में मिलता था. वहीं, 6GB + 128GB वेरिएंट के दाम भी 24,999 रुपये से बढ़कर 26,999 रुपये हो गए हैं.
OnePlus N6x की कीमत में भी हुआ इजाफा
लिस्ट में सबसे आखिर में आता है OnePlus N6x. कंपनी ने इसे जुलाई में भारत में लॉन्च किया था, तब इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई थी. वहीं, 128GB स्टोरेज मॉडल को 20,999 रुपये में उतारा गया था. अब टिप्स्टर की मानें तो दोनों वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. 4GB + 64GB मॉडल अब 20,999 रुपये, जबकि 128GB वेरिएंट 22,999 रुपये में मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: Vivo के 5 फोन हुए महंगे, Y51 Pro 5G की कीमत में ₹4,000 तक का इजाफा, खरीदने से पहले जानें नए दाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









