6500mAh बैटरी, 144Hz AMOLED स्क्रीन और बैक पर सेकेंडरी डिस्प्ले, कल लॉन्च होगा Pova 8 Pro 5G
Pova 8 Pro 5G (फोटो: flipkart.com)
Pova 8 Pro 5G को कंपनी फीचर्स के साथ पेश करने जा रही है. फोन में फास्ट रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन, 6500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी. इसकी खासियत 177 mini LEDs वाला Alive Matrix Display होने वाली है.
Tecno का नया स्मार्टफोन Pova 8 Pro 5G इसी हफ्ते भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है. कंपनी पहले ही फोन के डिजाइन की झलक दिखा चुकी है, जिसमें पीछे की तरफ एक सेकेंडरी स्क्रीन देखने को मिलेगी. अब भारत में फोन का डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दिया गया है, जहां इसके कई फीचर्स सामने आ गए हैं. माइक्रोसाइट से पता चलता है कि Pova 8 Pro 5G में किस तरह का कैमरा सेटअप, कितनी बड़ी बैटरी और कौन-सी IP रेटिंग मिलेगी.
कब लॉन्च होगा Pova 8 Pro 5G?
Pova 8 Pro 5G की भारत में एंट्री 18 अगस्त को होने जा रही है. कंपनी दोपहर 12 बजे IST पर इस फोन को लॉन्च करेगी. डिजाइन की बात करें तो भारतीय मॉडल ग्लोबल वेरिएंट जैसा ही नजर आएगा. भारत में फोन की बिक्री Flipkart के जरिए होगी. कंपनी ने इसे Arc White, Graphite Black और Tundra Green जैसे तीन कलर ऑप्शन में उतारने की तैयारी की है.
ये भी पढ़ें: Vivo X300 FE का नया वेरिएंट लॉन्च, ₹84,999 में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज, फीचर्स भी शानदार
Pova 8 Pro 5G के फीचर्स
- फोन में 6.78 इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है.
- फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलेगा, जिसमें 5,000 sq mm का हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है.
- फोन की सबसे खास चीजों में से एक इसका Alive Matrix Display होगा. बैक पैनल पर 177 mini LEDs दिए गए हैं. ये अलग-अलग मौकों पर 'Breathing Light' इफेक्ट दिखाएंगे.
- परफॉर्मेंस के लिए फोन में octa-core MediaTek Dimensity 7400 Ultimate chipset लगाया जाएगा. गेमिंग और ग्राफिक्स को बेहतर बनाने के लिए इसमें कंपनी का Tecno P1 ग्राफिक्स चिप भी मिलेगा.
- सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन Android 16 के साथ आएगा. कंपनी ने दो बड़े OS अपग्रेड्स और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है.
- फोन के रियर पैनल पर 50MP का मेन कैमरा मिलेगा, जिसमें Sony LYT-700C सेंसर के साथ OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट दिया जाएगा. इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मौजूद रहेगा.
- बैटरी की बात करें तो कंपनी इस फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी देने वाली है. फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बड़ी बैटरी को चार्ज करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.
- यह फोन IP69K रेटिंग के साथ आएगा. यानी धूल और पानी से बचाव के मामले में फोन काफी मजबूत होगा.
ये भी पढ़ें: iQOO 15 समेत 3 फोन हुए महंगे, ₹13,000 तक बढ़ी कीमत; जानें अब खरीदने के लिए कितने देने होंगे पैसे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









