Vivo T5 Pro 5G खरीदना हुआ महंगा, सभी वेरिएंट की बढ़ी कीमत; ₹69,999 तक पहुंचा टॉप मॉडल

Updated:
विज्ञापन

Vivo T5 Pro (फोटो: shop.vivo.com)

Vivo T5 Pro 5G की कीमत में भारत में बढ़ोतरी हुई है. सभी वेरिएंट अब महंगे हो गए हैं और टॉप मॉडल की कीमत ₹69,999 पहुंच गई है. लॉन्च के समय फोन ₹29,999 की शुरुआती कीमत पर आया था.

विज्ञापन

Vivo ने हाल ही में भारत में अपने Y-Series के पांच स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ाई थी. अब कंपनी ने T-Series के एक मॉडल की कीमत में भी इजाफा कर दिया है. टिप्स्टर के मुताबिक, Vivo T5 Pro 5G अब देश में पहले से महंगा हो गया है और इसकी कीमत सभी RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स के लिए बढ़ाई गई है. हालांकि, Vivo ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस प्राइस हाइक का ऐलान नहीं किया है. टिप्स्टर का दावा है कि आने वाले दिनों में कंपनी के कुछ और स्मार्टफोन्स की कीमतें भी बढ़ सकती हैं.

T5 Pro 5G के सभी वेरिएंट हुए महंगे

टिपस्टर Sanju Chaudhary के X पोस्ट के मुताबिक, Vivo ने भारत में T5 Pro 5G की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है. फोन के अलग-अलग वेरिएंट पर अब 6,000 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे. पोस्ट के अनुसार, इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट अब 41,999 रुपये में मिलेगा. यानी इसकी कीमत में 6,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,000 रुपये बढ़कर 46,999 रुपये बताई जा रही है.

सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी टॉप-एंड 12GB + 256GB वेरिएंट की हुई है. अब इसकी कीमत सीधे 69,999 रुपये पहुंच गई है, यानी फोन की कीमत मिड-फ्लैगशिप सेगमेंट को भी पार कर चुकी है.

फोटो: shop.vivo.com
फोटो: shop.vivo.com

लॉन्च प्राइस से अब फोन कितना महंगा हुआ?

अगर लॉन्च के समय की कीमत से तुलना करें, तो Vivo T5 Pro 5G को अप्रैल में भारत में 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा गया था. उस समय 8GB + 256GB मॉडल 33,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 39,999 रुपये में मिलता था. इसके बाद कंपनी ने हाल के महीनों में 8GB + 128GB मॉडल की कीमत बढ़ाकर 35,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये कर दी थी.

ये भी पढ़ें: Vivo X300 FE का नया वेरिएंट लॉन्च, ₹84,999 में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज, फीचर्स भी शानदार

Vivo T5 Pro 5G के फीचर्स

  • Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जबकि लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जाती है.
  • परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट लगाया गया है. इसके साथ 12GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है.
  • कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है. इसमें 50 MP का मेन कैमरा Sony IMX882 सेंसर के साथ आता है, जबकि इसके साथ 2MP का Bokeh कैमरा मिलता है. 
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
  • फोन की सबसे बड़ी खासियतों में इसकी 9,020mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी शामिल है, जिसे 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

ये भी पढ़ें: Vivo के 5 फोन हुए महंगे, Y51 Pro 5G की कीमत में ₹4,000 तक का इजाफा, खरीदने से पहले जानें नए दाम


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola