7,050mAh बैटरी, 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले... Vivo T5 5G की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, कितनी होगी कीमत?
Vivo T5 5G (फोटो: Vivo India)
Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को लॉन्च होगा. फोन में 7,050mAh बैटरी, 144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलेगा. यह 7.9mm पतला होगा और दो कलर ऑप्शन में आएगा.
Vivo ने मंगलवार को भारत में अपने नए Vivo T5 5G फोन की लॉन्च डेट बता दी है. यह फोन कंपनी की T5 सीरीज का हिस्सा होगा. इस सीरीज में पहले से Vivo T5 Lite 5G, T5x 5G और T5 Pro 5G जैसे फोन मौजूद हैं. फोन लॉन्च होने से पहले कंपनी ने इसके कुछ खास फीचर्स की जानकारी भी दे दी है. Vivo T5 5G में 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलेगी. इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा, जो फोन की परफॉर्मेंस को संभालेगा. यह फोन दो रंगों में आएगा.
Vivo T5 5G: कब होगा लॉन्च?
Vivo T5 भारत में 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. कंपनी ने फोन को दो कलर ऑप्शन, Royal Bronze और Silver Green में पेश करने की कन्फर्मेशन की है. लॉन्च से पहले Flipkart पर फोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है. इससे संकेत मिलता है कि लॉन्च के बाद Vivo T5 को Vivo India के ऑनलाइन स्टोर के साथ Flipkart से भी खरीदा जा सकता है.
Vivo T5 5G: डिजाइन
कंपनी ने बताया है कि उनका आने वाला T-Series स्मार्टफोन Skyline Design के साथ आएगा. यह डिजाइन हाल ही में Vivo S2 में भी देखने को मिला था. टीजर इमेज में फोन के रियर पैनल के ऊपरी हिस्से में एक हॉरिजॉन्टल कैमरा बार नजर आ रही है, जिसमें दो कैमरा लेंस और एक LED लाइट रिंग दी गई है. फोन का डिजाइन कर्व्ड नजर आता है. Vivo T5 5G की मोटाई सिर्फ 7.9mm होगी.
Vivo T5 5G: क्या होंगे फीचर्स और कितनी हो सकती है कीमत?
- फोन में 1.5K रेजॉल्यूशन वाला 144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. स्क्रीन के टॉप पर सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर में होल-पंच कटआउट दिया जाएगा.
- परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलने की कन्फर्मेशन हो चुकी है. हालांकि, कंपनी ने अभी फोन के RAM और स्टोरेज वेरिएंट की डिटेल्स शेयर नहीं की है.
- टीजर से यह भी साफ हो गया है कि Vivo T5 5G में कंपनी का OriginOS मिलेगा. फिलहाल OriginOS 6 ब्रांड का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन है. इसमें 7,050mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी.
- कंपनी के मुताबिक, यह 34,999 रुपये से 49,999 रुपये वाले सेगमेंट में सबसे पतली 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन होगा. इससे संकेत मिलता है कि भारत में इसकी कीमत 50,000 रुपये से कम रखी जाएगी.
ये भी पढ़ें: iPhone 18 पर पैसे लुटाने से बचें! 3 से 5 साल चलाने के लिए सबसे बेस्ट है यह मॉडल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए