Jio ने हर महीने रिचार्ज करने की झंझट से दिलाया छुटकारा, कम कीमत में दिए अनलिमिटेड बेनिफिट्स

Jio Annual Recharge
Jio ने अपने ग्राहकों के लिए ₹3599 का नया सालाना प्लान पेश किया है, जिसमें 365 दिनों की सेवा के साथ कुल 912GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 90 दिनों के लिए JioHotstar की सुविधा शामिल है.
Jio Annual Recharge: रिलायंस जियो ने अपने 46 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को बड़ी राहत दी है. कंपनी ने एक नया लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिससे अब साल भर तक सिम एक्टिव रखने के लिए बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी. जियो का यह नया ऑफर एक बार रिचार्ज करने पर पूरे 365 दिनों तक बिना किसी रुकावट के सेवा प्रदान करता है.
जियो ने उन यूजर्स के लिए दो नए लॉन्ग वैलिडिटी प्लान पेश किए हैं जो सालभर बेफिक्र सेवा चाहते हैं. कंपनी ने 3599 रुपये और 3999 रुपये की कीमत में दो सालाना रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं. इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, भरपूर डेटा और ओटीटी सब्सक्रिप्शन की सुविधा एक ही पैक में दी जा रही है. आइये विस्तार से जानते है इन प्लान्स के बारे में
Jio का ₹3599 वाला प्लान
₹3599 वाले प्लान में मिलती है 365 दिनों की वैधता. यूजर्स को इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलती है. साथ ही हर दिन 100 एसएमएस और कुल 912GB हाई-स्पीड डेटा उपलब्ध कराया जाता है, यानी रोजाना 2.5GB डेटा. डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps रह जाती है. इसके अलावा, इस प्लान में जियो की TRUE 5G सेवा का भी एक्सेस शामिल है.
यह भी पढ़े: Dream11 पर कैसे खेलें और जीतें लाखों-करोड़ों के इनाम?
जियो ने अपने ग्राहकों को और अधिक सुविधाएं देते हुए अपने ₹3599 के प्लान में कई नए बेनिफिट्स जोड़े हैं. इस प्लान के तहत यूजर्स को JioHotstar की 90 दिनों की मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलती है, जिससे वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फिल्में, खेल और वेब सीरीज का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा, इस प्लान में 50GB Jio AI Cloud Storage और JioTV का फ्री एक्सेस भी शामिल है, जो यूजर्स के मनोरंजन अनुभव को और बेहतर बनाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










