MP News: मध्य प्रदेश के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के बयान पर बवाल! विपक्ष ने की बर्खास्त करने की मांग
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 May 2025 10:49 PM
MP News
MP News: मध्य प्रदेश में बीजेपी मंत्री विजय शाह की ओर से दिए गए विवादित बयान का मामला अभी थमा नहीं है कि एक और विवाद खड़ा हो गया है. मध्य प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के एक बयान को लेकर विपक्ष उन्हें बर्खास्त करने की मांग पर अड़ा है.
MP News: मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के एक बयान से सियासी तूफान खड़ा हो गया है. विपक्षी दल बयान पर जमकर हंगामा कर रहा है. विपक्षी दल के नेता जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम पद से बर्खास्त करने की मांग पर अड़े हैं. विपक्ष देवड़ा के बयान से संबंधित एक वीडियो का हवाला दिया है जिसमें उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि “भारत की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं.” हालांकि बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस देवड़ा के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है, जबकि उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि देश, देश की सेना, सैनिकों के चरणों में नतमस्तक है.
कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग
कांग्रेस ने एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की ओर से सेना के संदर्भ में दिए गए विवादित बयान की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए. पार्टी की सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने तो यहां तक कह दिया कि यदि देवड़ा को हटाया नहीं जाता है तो यह माना जाएगा कि उनके बयान के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सहमति है. श्रीनेत ने मीडिया से बात करते हुए कहा “मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से पहले राज्य सरकार के मंत्री विजय शाह ने जो घिनौनी बात कही है, उसे सुनकर पूरा देश स्तब्ध है. सेना और सैनिक किसी के चरणों में नतमस्तक हैं, ऐसी बात इस देश का कोई व्यक्ति कह ही नहीं सकता.”
बीजेपी ने किया पलटवार
बयान को लेकर छिड़े संग्राम के बीच बीजेपी की मध्यप्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा “जगदीश देवड़ा ने बिल्कुल ठीक कहा है. पूरा देश, देश की सेना, सैनिकों के चरणों में नतमस्तक है. अब कांग्रेसियों के मन में जो है वही भाव निकलकर आएंगे. ये देश पूरी सेना के लिए अपने आपको कृतज्ञ महसूस करता है और भारतीय जनता पार्टी के नेता इसी बात को दोहरा रहे हैं.”
कांग्रेस तोड़-मरोड़कर कर पेश कर रही है बात- जगदीश देवड़ा
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने विवाद के बीच कहा है कि कांग्रेस उनकी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है. उन्होंने कहा कि जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रम में मैंने जो बात कही थी, उसे गलत तरीके एवं तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है, जो सरासर गलत है. मैंने अपने भाषण में कहा था कि आतंकवादियों के खिलाफ सेना के जांबाज जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर जो पराक्रम दिखाया है, उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है. पूरा देश एवं देश की जनता उनके चरणों में नतमस्तक है.
Also Read: ‘अभी तो ट्रेलर था पूरा पिक्चर अभी बाकी है…’ राजनाथ सिंह ने फिर इशारों-इशारों में दे दी चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










