PU छात्रसंघ चुनाव में तेज प्रताप की पार्टी के उम्मीदवारों ने मारी बाजी, देर रात मनाई जीत की होली

Updated:
विज्ञापन

तेज प्रताप यादव और उनके जीते हुए समर्थकों के साथ तस्वीरें

PUSU Election: पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में तेज प्रताप यादव की पार्टी के तीन उम्मीदवारों ने बाजी मारी. शनिवार की रात रिजल्ट घोषित किया गया, जिसके बाद तेज प्रताप यादव ने उम्मीदवारों को बधाई दी और देर रात ही होली भी मनाई गई.

विज्ञापन

PUSU Election: पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में छात्र जनशक्ति जनता दल से समर्थित उम्मीदवार आरुष आर्यन ने पीजी काउंसलर (पटना साइंस कॉलेज), सौरव नारायण यादव ने अध्यक्ष (पटना लॉ कॉलेज) और डीके प्रताप ने यूजी काउंसलर (पटना साइंस कॉलेज) के पद पर जीत दर्ज किया है. इस जीत को लेकर JJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने कहा कि छात्र जनशक्ति जनता दल के लिए यह गौरव की बात है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेज प्रताप ने शेयर की तस्वीरें

छात्रसंघ चुनाव को लेकर शनिवार की देर रात ही रिजल्ट घोषित कर दिया गया. तेज प्रताप की पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत के बाद देर रात ही होली मनाई. तेज प्रताप यादव ने एक्स के जरिए पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने पार्टी की तरफ से जीते उम्मीदवारों के साथ तस्वीरें शेयर कीं. तेज प्रताप ने उन्हें बधाइयां दी और मिठाई भी खिलाया.

तेज प्रताप ने एक्स पोस्ट में क्या लिखा?

तस्वीरों को शेयर कर तेज प्रताप यादव ने लिखा, ‘पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव(2026) में छात्र जनशक्ति जनता दल से समर्थित उम्मीदवार आरुष आर्यन, सौरव नारायण यादव और डी.के प्रताप ने ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज किया है. छात्र जनशक्ति जनता दल के लिए यह गौरव का क्षण है. मैं पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जीते हुए आरुष आर्यन, सौरव नारायण यादव और डी.के प्रताप जी को ऐतिहासिक जीत प्राप्त होने के मौके पर ढेरों बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.’

रिंकल यादव ने काउंटिंग के दौरान किया हंगामा

एक तरफ तीन उम्मीदवारों की जीत में खुशियां बनाई गई तो दूसरी तरफ तेज प्रताप की पार्टी के ही उम्मीदवार रिंकल यादव ने देर रात हंगामा किया. रिंकल यादव की तरफ से काउंटिंग के दौरान पारदर्शिता नहीं बरतने की बात कही गई. काउंटिंग सेंटर पर ही रिंकल यादव ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें काउंटिंग सेंटर से बाहर किया. शनिवार की दोपहर में वोटिंग के दौरान भी हंगामा करने की वजह से पुलिस रिंकल यादव को टांगकर ले गई थी.

Also Read: 100 एकड़ में फैक्ट्री और करोड़ों का निवेश, बक्सर की धरती पर उतरीं दुनिया की दिग्गज कंपनियां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन