नीतीश कुमार के बॉडीगार्ड रहे हरेंद्र बहादुर सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नागरिक परिषद के महासचिव
सरकार की ओर से जारी पत्र
बिहार सरकार ने नागरिक परिषद में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी हरेंद्र बहादुर सिंह को महासचिव बनाया गया है, जबकि डॉ. अजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
General Secretary of the Citizens' Council : बिहार सरकार ने बिहार राज्य नागरिक परिषद के रिक्त पदों पर दो नियुक्तियां की हैं. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से 31 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले हरेंद्र बहादुर सिंह को बिहार राज्य नागरिक परिषद का महासचिव नियुक्त किया गया है. वहीं सीवान जिले के डॉ. अजय कुमार सिंह को परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है. दोनों नियुक्तियां अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी.
आपके शहर में
पूर्व सीएम के करीबी हरेंद्र को अहम जिम्मेदारी
भोजपुर जिले के रहने वाले हरेंद्र बहादुर सिंह लंबे समय तक नीतीश कुमार के साथ जुड़े रहे हैं. वह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बॉडीगार्ड के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं. अब सरकार ने उन्हें बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. नियुक्ति को लेकर जारी अधिसूचना में उन्हें अगले आदेश तक महासचिव पद पर नामित किया गया है.
सीवान के डॉ. अजय कुमार सिंह बने उपाध्यक्ष
अधिसूचना के अनुसार सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के नंदमूड़ा गांव निवासी डॉ. अजय कुमार सिंह को परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है. उनके पिता का नाम स्वर्गीय बालेश्वर सिंह है. वहीं हरेंद्र बहादुर सिंह भोजपुर जिले के पैवट, पोस्ट बेहसा के निवासी हैं.
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि मनोनीत उपाध्यक्ष और महासचिव को विभागीय प्रावधानों के अनुसार वेतन एवं अन्य सुविधाएं तथा मानदेय देय होगा. दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी.
इसे भी पढ़ें : पटना में काली मिर्च का सौदा पड़ा महंगा, साइबर बदमाशों ने कारोबारी से 4.33 लाख ठगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए