32388 पदों पर BPSC शिक्षक भर्ती का आवेदन टला, जानें क्यों रुकी प्रक्रिया और अब क्या होगा
TRE 4.0 का ऑनलाइन आवेदन टला
BPSC TRE 4 Teacher Recruitment: बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4.0 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. BPSC ने 32388 विद्यालय अध्यापक पदों के लिए 1 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है. आयोग ने प्रक्रियात्मक बदलाव को इसकी वजह बताया है. आवेदन की नई तारीख जल्द जारी की जाएगी.
BPSC TRE 4 Teacher Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 के तहत 32388 पदों पर नियुक्ति के लिए शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल टाल दिया है. यह प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी.
आपके शहर में
1 सितंबर से शुरू नहीं होगा ऑनलाइन आवेदन
BPSC की ओर से जारी जरूरी सूचना में बताया गया है कि विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण यानी TRE-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली थी.
अब आयोग ने इस प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है. यानी अभ्यर्थी 1 सितंबर से TRE-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगे.
32388 शिक्षक पदों पर होनी है भर्ती
TRE-4.0 के तहत बिहार के शिक्षा विभाग में विद्यालय अध्यापकों के कुल 32,388 खाली पदों पर नियुक्ति की जानी है. इन पदों के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को आवेदन करना है.
ऐसे में आवेदन प्रक्रिया टलने की खबर से उन उम्मीदवारों को झटका लगा है, जो 1 सितंबर से आवेदन शुरू होने का इंतजार कर रहे थे.
प्रक्रिया में बदलाव के कारण लिया गया फैसला
आयोग ने अपने नोटिस में आवेदन प्रक्रिया टालने की वजह भी बताई है. BPSC के अनुसार प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण 1 सितंबर से प्रस्तावित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को स्थगित किया गया है.
इसका मतलब है कि आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं. आयोग ने अभी आवेदन शुरू होने की नई तारीख की घोषणा नहीं की है.
नई तारीख की जानकारी जल्द होगी जारी
BPSC ने साफ किया है कि इस विज्ञापन से जुड़ी नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी. इसलिए TRE-4.0 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को आयोग की अगली सूचना का इंतजार करना होगा. नई तारीख सामने आने के बाद ही उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अभ्यर्थी अभी क्या करें?
TRE-4.0 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फिलहाल परेशान होने की जरूरत नहीं है. 1 सितंबर 2026 से आवेदन शुरू नहीं होगा, इसलिए इस तारीख को लेकर कोई जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है.
उम्मीदवार BPSC की ओर से जारी होने वाली अगली सूचना पर नजर रखें. नई तारीख जारी होने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. आयोग ने भी संबंधित तारीख की घोषणा जल्द करने की बात कही है.
इसे भी पढ़ें: सितंबर में नहीं थमेगी मानसून की रफ्तार, अगले 72 घंटे के दौरान इन जिलों में होगी भयंकर बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए