BSNL का बड़ा धमाका! सस्ते में 72 दिनों तक दे रहा डेली 2GB डेटा, Unlimited कॉल्स-SMS फ्री

Published by : Shivani Shah Updated At : 07 Sep 2025 9:07 AM

विज्ञापन

बीएसएनएल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

BSNL Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए 72 दिनों वाला सस्ता प्लान लॉन्च कर दिया है. जिसमें यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेली 2GB डेटा और रोजाना फ्री 100 SMS का फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

BSNL Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते प्लान्स के लिए जानी जाती है. ऐसे में अपने यूजर बेस को बढ़ाने के लिए कंपनी लगातार सस्ते प्लान्स पेश कर रही है. हाल ही में, अगस्त में कंपनी ने 1 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया था. जिसमें नए यूजर्स को कंपनी 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा का फायदा दे रही है. ऐसे में एक बार फिर कंपनी ने सस्ते में 72 दिनों का एक और प्लान पेश कर दिया है. जिसमें न सिर्फ यूजर्स को लंबी वैलिडिटी मिलेगी बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2GB डेटा भी मिलेगा. तो फिर चलिए जानते हैं BSNL के इस नए प्लान के बारे में.

BSNL का 72 दिनों वाला प्लान

BSNL ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर अपने नए प्लान के बारे में जानकारी दी है. कंपनी के इस नए प्लान में यूजर्स को 72 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. साथ ही हर दिन 2GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS का फायदा यूजर्स को कंपनी देगी. जिसकी कीमत कंपनी ने सिर्फ 485 रुपये रखी है. यानी कि 500 रुपये से कम में यूजर्स 72 दिनों तक कॉलिंग और डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

मिलेंगे ये बेनेफिट्स

BSNL के इस 72 दिनों वाले प्लान में यूजर्स को कॉलिंग-डेटा के अलावा BiTV का एक्सेस भी मिलेगा. जिससे यूजर्स को 350 से ज्यादा लाइव चैनल और OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा.

यह भी पढ़ें: बातें चलेंगी नॉन-स्टॉप! BSNL का सस्ता लॉन्ग-टर्म प्लान देगा 2026 तक बेफिक्र वैलिडिटी

यह भी पढ़ें: BSNL अपने यूजर्स पर मेहरबान, 1 रुपये में 30 दिन चलने वाले प्लान की बढ़ाई डेडलाइन, अब इस तारीख तक मौका

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 200 रुपये से भी कम में मिल रहा अनलिमिटेड फायदे, प्राइवेट कंपनियों की हुई हवा टाइट

यह भी पढ़ें: सिर्फ नंबर रखना है चालू? तो BSNL का ये प्लान रहेगा बेस्ट, 70 दिनों की वैलिडिटी और दाम भी कम

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola