BSNL यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 200 रुपये से भी कम में मिल रहा अनलिमिटेड फायदे, प्राइवेट कंपनियों की हुई हवा टाइट

Published by : Ankit Anand Updated At : 01 Sep 2025 11:47 AM

विज्ञापन

BSNL 199 Plan: बीएसएनएल का 199 रुपये वाले प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा

BSNL 199 Plan: बीएसएनएल ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए नया 199 रुपये का प्लान लॉन्च किया है. इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 2GB डेटा और 100 SMS मिलेंगे. इसकी वैलिडिटी 30 दिन की है.

विज्ञापन

BSNL 199 Plan: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक बार फिर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर दे दी है. कंपनी ने कम दाम में एक नया प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की कीमत 200 रुपये से भी कम है. BSNL ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल X हैंडल पर शेयर की है. कंपनी का कहना है कि उसका प्लान प्राइवेट कंपनियों से लगभग आधी कीमत में ज्यादा फायदे दे रहा है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS भी शामिल हैं. आइए आपको इस प्लान की पूरी जानकारी देते हैं.

BSNL का 199 रुपये वाला

कंपनी ने अपना नया 199 रुपये का प्लान लॉन्च किया है. कंपनी ने X पर बताया कि ये प्लान पूरे देश में हर टेलीकॉम सर्कल में यूजर्स मिल जाएगा. इसमें आपको 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. हर दिन 2GB डेटा, 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग (नेशनल रोमिंग समेत) का फायदा मिलेगा. यानी पूरे महीने में टोटल 60GB डेटा मिल जाएगा.

अन्य टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स से कम्पैरिजन

कंपनी ने अपने इस प्लान की तुलना तीन दूसरी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्लान से भी की है और दिखाया है कि वहां ज्यादा पैसे देने के बाद भी आपको ऐसे फायदे कम मिलते हैं. प्राइवेट कंपनी का सबसे सस्ता 199 रुपये वाला प्लान सिर्फ 14 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, डेली 2GB डेटा और 100 SMS तो मिलते हैं, लेकिन वैलिडिटी के मामले में BSNL से 16 दिन कम है.

दूसरी कंपनी 30 दिन की वैलिडिटी देने के लिए 379 रुपये तक चार्ज करती है, यानी BSNL के प्लान से करीब 180 रुपये महंगा. हालांकि फायदे लगभग वही हैं. तीसरी कंपनी 2GB डेली डेटा वाले प्लान के लिए 28 दिन की वैलिडिटी पर 365 रुपये वसूलती है. ये सारी जानकारी BSNL ने अपने पोस्ट में शेयर की है.

यह भी पढ़ें: 200 दिनों तक चलता है Jio का यह प्लान, बेनिफिट्स देख तुरंत खुद और मम्मी-पापा का कर देंगे रिचार्ज

यह भी पढ़ें: Jio Recharge Plans Under 200: अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और Free OTT सब्सक्रिप्शन

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola