200 दिनों तक चलता है Jio का यह प्लान, बेनिफिट्स देख तुरंत खुद और मम्मी-पापा का कर देंगे रिचार्ज
Published by : Ankit Anand Updated At : 30 Aug 2025 2:16 PM
Jio 200 Days Plan: जियो का 2025 रुपये वाले प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा
Jio 200 Days Plan: बार-बार रिचार्ज करने की झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो Jio का 200 दिनों वाला प्लान बेस्ट है. इसमें 500GB हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ JioTV और Hotstar का फ्री एक्सेस भी मिलता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में थोड़ा और डिटेल में…
Jio 200 Days Plan: अगर आप भी हर महीने रीचार्ज कर-कर के परेशान हो गए हैं तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि आज हम आपको जियो के ऐसे प्लान के बारें में बताने जा रहे हैं जो लंबी वैलिडिटी की साथ आता है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ आप आराम से एंटरटेनमेंट का भी मजा ले सकते हैं. अगर आप सस्ते में डेटा और स्ट्रीमिंग वाला लंबा प्लान ढूंढ रहे हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट है. आइए आपको इस प्लान के बारे के सारी जानकारियां बताते हैं.
Jio का 2025 रुपये वाला प्लान
Jio का ये प्लान काफी दमदार है. इसमें आपको लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ जियो हॉटस्टार और जियो टीवी देखने का भी फ्री मौका मिलता है. इस प्लान की कीमत 2025 है . इसमें आपको 200 दिन की वैलिडिटी मिलती है और हर दिन 2.5GB डेटा मिलता है, यानी टोटल करीब 500GB इस प्लान में मिलता है.
अगर आप एलिजिबल हैं तो अनलिमिटेड 5G डेटा भी चला सकते हैं. साथ ही रोज 100 SMS और पूरे देश में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलता है. इस पैक में 90 दिन तक फ्री जियो हॉटस्टार का एक्सेस, जियो टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन और ऊपर से जियो AI क्लाउड पर 50GB फ्री स्टोरेज भी मिल रहा है.
ये प्लान्स भी हैं जबरदस्त
जियो के पास कुछ दमदार प्लान्स भी हैं. इनमें कंपनी यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा फ्री में दे रही है. इन प्लान्स की कीमत 749 रुपये और 899 है. अगर आप इनमें से कोई भी प्लान लेते हैं, तो आपको 20 जीबी एक्स्ट्रा डेटा मिल जाएगा. 749 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 72 दिन है, जबकि 899 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 90 दिन की है.
इन प्लान्स में हर दिन 2 जीबी डेटा मिलेगा, साथ ही एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलता है. इसके अलावा, रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग भी फ्री है. प्लान में जियो टीवी और जियो हॉटस्टार का फ्री एक्सेस भी मिलता है. सबसे खास बात ये है कि कंपनी इन प्लान्स के साथ जियो एआई क्लाउड पर 50 जीबी फ्री स्टोरेज भी दे रही है.
यह भी पढ़ें: Jio Recharge Plans Under 200: अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और Free OTT सब्सक्रिप्शन
यह भी पढ़ें: Jio के इस प्लान में मिलता है अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा और OTT का मजा, कीमत जान कहेंगे ‘इतना सस्ता’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










