कार काटकर निकालने पड़े शव, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण एक्सीडेंट, बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन
कार काटकर निकालने पड़े शव, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण एक्सीडेंट, बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Purvanchal Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आजमगढ़ के पास तेज रफ्तार कार कंटेनर से टकरा गई. इसमें बिहार के सीवन जिले के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी, बेटा, बेटी और चालक शामिल हैं.

विज्ञापन

Purvanchal Expressway Accident, अभय पांडे: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के सीवान जिले के सिसवन थाना के ग्यासपुर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में पति-पत्नी, उनकी दो बेटियां और एक रिश्तेदार शामिल हैं. मृतकों की पहचान ग्यासपुर गांव निवासी मनीष श्रीवास्तव, उनकी पत्नी कंचन देवी, 16 वर्षीय बेटी आस्था कुमारी और 11 वर्षीय बेटी अदिति कुमारी के रूप में हुई है. एक अन्य मृतक परिवार का करीबी संबंधी बताया जा रहा है. परिवार वर्षों पहले हरियाणा के फरीदाबाद में बस गया था, लेकिन गांव से उनका रिश्ता बना हुआ था.

ब्रह्मभोज में शामिल होकर लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक मनीष श्रीवास्तव के नाना का कुछ दिन पहले निधन हो गया था. परिवार सारण जिले के मढ़ौरा में आयोजित ब्रह्मभोज में शामिल होने आया था. कार्यक्रम खत्म होने के बाद शनिवार को सभी लोग कार से वापस हरियाणा के फरीदाबाद लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया.

हादसा आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 238 के पास दोपहर करीब तीन बजे हुआ. बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. इसके बाद कार सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रेलर के अंदर समा गया.

फाइल फोटो

कार के उड़े परखच्चे, मुश्किल से निकाले गए शव

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया था. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार काटकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेज रफ्तार बनी वजह

ग्रामीणों ने बताया कि मनीष का परिवार अब फरीदाबाद में रहता था और गांव कम ही आ पाता था. शादी-विवाह या पारिवारिक कार्यक्रमों में ही उनका आना-जाना होता था. एक साथ पूरे परिवार की मौत की खबर से गांव के लोग स्तब्ध हैं. हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के बीच से गुजरेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 2028 तक पूरा होगा काम, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता

पटना ब्लैकआउट मर्डर केस का हो गया खुलासा, मजदूर बनकर 15 दिन की रेकी, पुलिस ने हत्या की पूरी कहानी बताई

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन