सीवान: भवनविहीन एनपीएस छतीसी के भवन निर्माण की राह आसान, ग्रामीणों ने स्कूल के लिए जमीन रजिस्ट्री कराने पर जतायी सहमति

Updated:
विज्ञापन

एनपीएस छतीसी के भवन निर्माण को लेकर बैठक में शामिल ग्रामीण व अन्य

बड़हरिया में भवनविहीन नया प्राथमिक विद्यालय (एनपीएस) छतीसी के लिए ग्रामीणों ने जमीन उपलब्ध कराने पर सर्वसम्मति से सहमति जताई है. आप नेता डॉ. शाहनवाज आलम की मौजूदगी में हुई बैठक में सामूहिक प्रयास से भवन निर्माण की अड़चनों को दूर करने का संकल्प लिया गया. शिक्षा को समाज और विकास की बुनियाद बताते हुए सभी ने बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा देने की जिम्मेदारी स्वीकार की.

विज्ञापन

Siwan News: बड़हरिया प्रखंड के भवनविहीन नया प्राथमिक विद्यालय (एनपीएस) छतीसी के भवन निर्माण की राह में आ रही अड़चनों को दूर करने की पहल शुरू हो गयी है. विद्यालय भवन निर्माण को लेकर छतीसी गांव में आप नेता डॉ शाहनवाज आलम की मौजूदगी में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध नहीं होने की समस्या प्रमुखता से सामने आयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों ने जमीन उपलब्ध कराने पर जतायी सहमति

बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से विद्यालय भवन के लिए जमीन रजिस्ट्री कराने पर सहमति जतायी. इसके लिए ग्रामीणों के साथ पूरी तेतहली पंचायत के सक्षम लोगों से सहयोग लेने का निर्णय लिया गया. आप नेता डॉ शाहनवाज आलम ने भी विद्यालय भवन निर्माण के लिए हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया.

शिक्षा समाज और विकास की बुनियाद : डॉ शाहनवाज

मौके पर डॉ शाहनवाज आलम ने कहा कि शिक्षा समाज और विकास की बुनियाद है. शिक्षा के बिना किसी भी लड़ाई को जीतना संभव नहीं है. बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने सरकार पर कमजोर वर्ग और दलित समुदाय को शिक्षा की मुख्यधारा से दूर रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि छतीसी में विद्यालय भवन का निर्माण बेहद जरूरी है.

सामूहिक प्रयास से दूर होंगी अड़चनें

डॉ शाहनवाज आलम ने कहा कि भवन निर्माण की राह में जो भी अड़चनें हैं, उन्हें सामूहिक प्रयास से दूर किया जायेगा. विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने और भवन निर्माण की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा. ग्रामीणों की पहल से भवनविहीन विद्यालय को अपना भवन मिलने की उम्मीद जगी है.

बैठक में आजम अली, दाउद खान, नूरैन अहमद, शाहिद अली, फजलू रहमान, शमीम अहमद, प्रो. मो. रमून, आफताब आलम, मो. आसिफ, नूर आलम, शमशाद अहमद, नदीम अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन