सीवान: 59 वर्ष की उम्र में पास की यूजीसी नेट की परीक्षा, स्कूल के प्रधानाध्यापक बच्चों के लिए बने प्रेरणा
माला पहनकर स्वागत करते हुए लोग
बसंतपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद निजामुद्दीन ने 59 वर्ष की उम्र में भूगोल विषय से नेट परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि पर विद्यालय में शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया.
UGC NET Result: बसंतपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय मोलनापुर के प्रधानाध्यापक मोहम्मद निजामुद्दीन ने 59 वर्ष की उम्र में नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने भूगोल विषय से नेट परीक्षा में सफलता हासिल की. उनकी इस उपलब्धि पर गुरुवार को मोलनापुर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी.
आपके शहर में
फुल-मालाओं से हुआ स्वागत
समारोह में विद्यालय के शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक को फूल-मालाओं और गुलदस्तों से सम्मानित किया. इस दौरान मोहम्मद निजामुद्दीन ने अपनी सफलता और संघर्ष के अनुभव साझा किए. प्रधानाध्यापक ने कहा कि जो शिक्षक ईमानदारी और लगन के साथ बच्चों को पढ़ाते हैं, उन्हें अलग से तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ती.
इन लोगों की रही मौजूदगी
मौके पर शहजाद आलम, प्रेम किशोर प्रसाद, राजेश महतो, कृष्ण कुमार शुक्ला, मानिक देव, प्रमोद कुमार शर्मा, उर्मिला कुमारी, जय किशोर शाह, सोनी सिंह, मधु सिंह, श्वेता तिवारी, नंदलाल यादव, ऋषिकेश मिश्रा, श्रवण कुमार यादव, पं कज शर्मा, शिवम सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए