सीवान: महावीरी मेले को ले कर शहर में निकाली गयी फ्लैग मार्च, ऑर्केस्ट्रा और डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो.फ्लैग मार्च निकालते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

महावीरी अखाड़ा की भव्य तैयारियों के बीच, शहर में जिला प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. इसका उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का अहसास कराना है. ऑर्केस्ट्रा और डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है.

विज्ञापन

Siwan mahaviri mela: शहर में शुक्रवार की रात व रविवार की सुबह निकलने वाले महावीरी अखाड़े की तैयारी पूरी कर ली गई है. मेले से पूर्व गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसका नेतृत्व जिलाधिकारी बिकाश कुमार मीणा व पुलिस अधीक्षक भारत सोंनी ने किया. फ्लैग मार्च निकाला कर आम जनता के भय को दूर करने का प्रयास किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन मार्गों से निकाला जाएगा मार्च

मार्च में समाहरणालय से निकल कर जेपी चौक, शास्त्री नगर, नया किला, पुरानी किला,स्टेशन रोड, शहीद मार्ग, बबुनिया रोड़ ,बड़हरिया स्टैंड सहित अन्य महत्वपूर्ण मोहल्ले एवं सड़कों पर पैदल फ्लैग मार्च किया गया.इस दौरान पुलिस की सायरन व जवानों के कदम ताल को देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. महावीरी जुलूस जिस रूट से निकाला जायेगा उस रास्ते जब अधिकारी व जवान गुजर रहे थे तो लोग अपनी अपनी घरों से बाहर निकल कर उन्हें देखने के लिए रुक जा रहे थे.बता दें कि शुक्रवार की देर रात से जुलूस निकाला जायेगा.इसके बाद रविवार की सुबह से महावीरी मेला का आयोजन किया जायेगा.

फ़ोटो.फ्लैग मार्च निकालते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
फ्लैग मार्च निकालते पदाधिकारी

आर्केस्ट्रा पर रहेगा प्रतिबंध

अखाड़े के मेले में ऑर्केस्ट्रा के आयोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा गया है . साथ ही पूजा समिति के लोग डीजे और अश्लील गीत भी नहीं बजा सकेंगे . फ्लैग मार्च में एसडीपीओ सदर अजय कुमार सिंह , नगर थाना इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, सराय थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू, महादेवा थानाध्यक्ष विनीत विनायक ,मुफस्सिल थानाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह आदि पदाधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन