बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष बने डॉ. अजय सिंह, ग्रहण किया पदभार

Updated:
विज्ञापन

प्रभार ग्रहण करते अजय सिंह

डॉ. अजय सिंह ने गुरुवार को बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया. उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

Bihar rajya nagarik parishad: बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अजय सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय की अतिरिक्त सचिव ने उन्हें पदभार सौंपा. इस मौके पर उनकी जीवनसंगिनी और पूर्व सीवान सांसद कविता सिंह भी मौजूद रहीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और संजय झा का जताया आभार

डॉ. अजय सिंह के करीबी डॉ. अरविंद आनंद ने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. अजय सिंह ने नई जिम्मेदारी के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि जनसेवक के रूप में उनकी सक्रियता आगे भी जारी रहेगी. जनहित से जुड़े मुद्दों के प्रति वह पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे.

परिवार ने भी जनसेवा को दी प्राथमिकता

डॉ. अजय सिंह ने कहा कि उनके परिवार ने सार्वजनिक जीवन में हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी है. उनकी माता जगमातो देवी और पत्नी कविता सिंह ने विधायक एवं सांसद के रूप में पार्टी की गरिमा के साथ जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी.

कविता सिंह ने नीतीश कुमार का जताया विशेष आभार

वहीं, पूर्व सांसद कविता सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति विशेष आभार जताया. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में नीतीश कुमार के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देना इसका उदाहरण है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन