BSNL यूजर्स की मौज, सस्ते में मिलेगा 50 दिनों तक डेली 2GB DATA और Unlimited कॉल्स

Published by : Shivani Shah Updated At : 08 Sep 2025 11:48 AM

विज्ञापन

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान

BSNL Recharge Plan: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL आए दिन सस्ते प्लान्स यूजर्स को ऑफर कर रही है. एक बार फिर BSNL ने 50 दिनों वाला सस्ता प्लान लॉन्च कर दिया है. जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर हर दिन 2GB डेटा की सुविधा भी मिलेगी.

विज्ञापन

BSNL Recharge Plan: अपना यूजर बेस बढ़ाने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL आए दिन एक से बढ़कर एक प्लान्स लॉन्च किए जा रहा है. किफायती दामों में कंपनी यूजर्स को प्लान्स ऑफर कर रही है. जिसमें न सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है बल्कि डेली डेटा का फायदा भी यूजर्स को मिल रहा है. हाल ही में, BSNL ने 72 दिनों वाला किफायती प्लान पेश किया था. ऐसे में एक बार फिर कंपनी ने एक और सस्ता प्लान लॉन्च कर दिया है. जिसकी वैलिडिटी 30 दिन या 84 दिन नहीं है बल्कि 50 दिन है. जी हां, BSNL ने अब सस्ते में 50 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान लॉन्च कर दिया है. जिसमें न सिर्फ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी बल्कि रोजाना 2GB डेटा का फायदा भी होगा. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

BSNL का 50 दिनों वाला प्लान

BSNL ने अपने एक्स अकाउंट पर इस प्लान के बारे में जानकारी दी है. कंपनी ने अपने पोस्ट में बताया है कि 50 दिनों वाले इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही डेली 2GB डेटा भी यूजर्स को मिलेगा. इस प्लान की कीमत कंपनी ने सिर्फ 347 रुपये रखी है. यानी कि 400 रुपये से भी कम में आपको 50 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा भी मिलेगा. ऐसे में इस प्लान को लेने के बाद करीब 2 महीने तक यूजर्स को रिचार्ज नहीं करना पड़ेगा.

BSNL का 1 रुपये वाला प्लान

अगस्त के महीने में BSNL ने 1 रुपये में फ्रीडम प्लान पेश किया था. सिर्फ 1 रुपये में कंपनी नए यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा दे रही है. पहले कंपनी ने इस ऑफर को पाने की आखिरी तारीख 31 अगस्त तक ही रखी थी. लेकिन बाद में कंपनी ने इस ऑफर के डेट को आगे बढ़ा दिया. अब नए यूजर्स 15 सितंबर तक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: BSNL का बड़ा धमाका! सस्ते में 72 दिनों तक दे रहा डेली 2GB डेटा, Unlimited कॉल्स-SMS फ्री

यह भी पढ़ें: बातें चलेंगी नॉन-स्टॉप! BSNL का सस्ता लॉन्ग-टर्म प्लान देगा 2026 तक बेफिक्र वैलिडिटी

यह भी पढ़ें: BSNL अपने यूजर्स पर मेहरबान, 1 रुपये में 30 दिन चलने वाले प्लान की बढ़ाई डेडलाइन, अब इस तारीख तक मौका

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 200 रुपये से भी कम में मिल रहा अनलिमिटेड फायदे, प्राइवेट कंपनियों की हुई हवा टाइट

यह भी पढ़ें: सिर्फ नंबर रखना है चालू? तो BSNL का ये प्लान रहेगा बेस्ट, 70 दिनों की वैलिडिटी और दाम भी कम

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola