Amazon Vs Flipkart: 15 अगस्त वाली सेल में कौन दे रहा iPhone 16 सबसे सस्ता? यहां देखें फायदेमंद डील
Published by : Shivani Shah Updated At : 14 Aug 2025 12:54 PM
Amazon Vs Flipkart
Amazon Vs Flipkart: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर फ्रीडम सेल चल रही है. ऐसे में अगर आप भी iPhone खरीदना चाहते हैं तो फिर आपके लिए ये अच्छा समय है. लेकिन आईफोन खरीदने से पहले जान लें फ्लिपकार्ट या अमेजन कौन दे रहा सबसे बढ़िया डील.
Amazon Vs Flipkart: iPhone का क्रेज किसे नहीं है. हर कोई iPhone खरीदना चाहता है. लेकिन महंगे होने के कारण कई लोग इसे नहीं खरीद पाते. अगर आप भी iPhone खरीदना चाहते हैं, तो फिर आप के पास मौका है सस्ते में iPhone 16 खरीदने का. दरअसल, Independence Day के मौके पर ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart और Amazon पर Freedom Sale चल रही है. जिसमें iPhone पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. इतना ही नहीं, दोनों ही प्लेटफॉर्म बैंक डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर दोनों प्लेटफॉर्म में से किस पर सबसे बढ़िया डील मिल रही है? चलिए जानते हैं इसके बारे में.
Amazon Vs Flipkart: iPhone 16 पर डिस्काउंट ऑफर
सबसे पहले बात करें Amazon कि तो इस प्लेटफॉर्म पर iPhone 16 का 128 वेरिएंट 72,499 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड पर 2500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे इस मॉडल की कीमत 69,999 रुपये हो जाएगी. वहीं, SBI और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 4000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. जिससे इस फोन की कीमत सिर्फ 68,499 रुपये रह जाएगी.
वहीं, Flipkart पर iPhone 16 के 128 वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है. यानी कि फ्लिपकार्ट सीधे 10000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है. इसके अलावा बैंक ऑफर कि बात करें तो Flipkart Axis Bank के क्रेडिट कार्ड पर 3,500 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है. जिससे iPhone 16 की कीमत 66,499 रुपये हो गई है. ऐसे में देखा जाए तो अमेजन से ज्यादा फ्लिपकार्ट बढ़िया डील दे रहा है.
Amazon Vs Flipkart: iPhone 16 पर एक्सचेंज ऑफर
एक्सचेंज ऑफर कि बात करें तो अमेजन iPhone 16 पर 55,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है. जिससे आप अपने पुराने मॉडल को एक्सचेंज कर सस्ते में iPhone 16 खरीद सकते हैं. वहीं, फ्लिपकार्ट पर 62,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. यानी कि फ्लिपकार्ट पर ज्यादा बढ़िया ऑफर आपको मिलेगा. हालांकि, ध्यान रखें कि आप जिस फोन को एक्सचेंज कर iPhone 16 खरीदना चाहते हैं, उस फोन की कंडीशन कच्ची होनी चाहिए. क्योंकि, फ्लिपकार्ट हो या अमजेन आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल के हिसाब से ही आपको एक्सचेंज ऑफर देगा. यानी कि जितनी अच्छी आपके फोन की कंडीशन होगी आपको उतना अच्छा एक्सचेंज ऑफर मिलेगा.
मान लीजिए कि, आपके पास अगर Motorola Edge 50 है, तो फिर अमेजन पर आपको सिर्फ 10 हजार रुपये तक का ही एक्सचेंज ऑफर मिलेगा. जिससे आप iPhone 16 को सिर्फ 58,499 रुपये में खरीद सकेंगे. वहीं, फ्लिपकार्ट पर भी Motorola Edge 50 पर 10 हजार रुपये तक का ही एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. लेकिन इस एक्सचेंज वैल्यू के साथ फ्लिपकार्ट से आप iPhone 16 सिर्फ 56,499 रुपये में खरीद सकेंगे. ऐसे में देखा जाए तो सबसे बढ़िया डील फ्लिपकार्ट दे रहा है. फ्लिपकार्ट से आप iPhone 16 अमेजन के मुकाबले 2 हजार रुपये कम में खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ₹5000 में बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV, दमदार साउंड और पिक्चर क्वालिटी के साथ अब घर बनेगा थियेटर
यह भी पढ़ें: Air India Freedom Sale: एयर इंडिया लाई गजब का ऑफर, मात्र ₹1,279 में करें अब हवाई सफर, देखें पूरी डिटेल्स
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त से शुरू हो रहा FASTag Annual Pass, जानें कीमत, वैधता और फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










