ePaper

धनु राशिफल 27 फरवरी 2026: कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा आपका दबदबा, अधूरे काम होंगे पुरे

Updated at : 27 Feb 2026 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Dhanu Rashifal

आज का धनु राशिफल 27 फरवरी 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 27 Febuary 2026: आज 27 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी है. ग्रहों का आज का दुर्लभ संयोग युवाओं के जीवन में क्या बड़ा बदलाव लाने वाला है. जाननें के लिए पढें धनु राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 27 Febuary 2026: आज ग्रहों का संयोग आज युवाओं के लिए बेहद खास है. मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु की युति ‘गजकेसरी योग’ बना रही है, जो नॉलेज और करियर के लिए बेस्ट है. वहीं कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग डिजिटल और सोशल मीडिया की दुनिया में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है. वहीं केतु सिंह राशि में है. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: धनु राशि के करियर में आज क्या रहेगा खास.

धनु राशि- सप्तम चंद्रमा और राशि स्वामी गुरु की स्थिति पार्टनरशिप और फेम के लिए बेस्ट है. आज आपकी शोहरत और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. रुके हुए काम पूरे होने से आप बहुत खुश रहेंगे. पार्टनर या खास दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का मौका मिलेगा. बिजनेस करने वाले युवा आज अपनी नई योजनाओं पर पूरा फोकस रखें.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: सप्तम भाव का चंद्रमा और राशि स्वामी गुरु की स्थिति पार्टनरशिप बिजनेस और फेम के लिए सर्वश्रेष्ठ है. आपकी शोहरत बढ़ेगी और रुके हुए सरकारी काम पूरे होने से आप बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे. बिजनेस करने वाले युवा आज अपनी नई मार्केटिंग योजनाओं पर पूरा फोकस रखें, क्योंकि आज का प्रयास आपको समाज में बड़ा नाम और पैसा दोनों दिलाएगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में खुशियां और सेलिब्रेशन का माहौल रहेगा. पार्टनर या खास दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और घूमने-फिरने का भरपूर मौका मिलेगा. आपसी बातचीत में आज मैच्योरिटी दिखेगी, जिससे पुरानी समस्याओं का समाधान निकल आएगा. सिंगल युवाओं को आज कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो उनके जीवन को एक नई दिशा देगा.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज आप बहुत ही तरोताजा और फिट महसूस करेंगे. गुरु की कृपा से आपकी रिकवरी पावर बहुत अच्छी रहेगी. हालांकि, ज्यादा मीठा खाने से बचें, क्योंकि गुरु का प्रभाव वजन बढ़ा सकता है. दिन भर सक्रिय रहें और शाम को वॉक पर जाएं. मानसिक रूप से आज आप काफी खुश रहेंगे, जिसका सकारात्मक असर आपकी स्किन पर भी दिखेगा.

सावधानी: अत्यधिक उत्साह में आकर बिजनेस की उन योजनाओं को न बदलें जो पहले से अच्छी चल रही हैं.

उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और भगवान विष्णु की आरती करें.

शुभ अंक-1.
शुभ रंग- बैंगनी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल- पूजा टाइम

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola