ePaper

मीन राशिफल 27 फरवरी 2026: चंद्र-गुरु की युति से बढ़ेगा मान-सम्मान, इन गलतियों से बचें

Updated at : 27 Feb 2026 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Meen Rashifal

आज का मीन राशिफल 27 फरवरी 2026

Aaj Ka Meen Rashifal 27 Febuary 2026: आज 27 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी है. आइए जानते हैं, मीन राशि वालों के लिए क्यों खास है आज का दिन.

विज्ञापन

Aaj Ka Meen Rashifal 27 Febuary 2026: आज ग्रहों का संयोग युवाओं सही दिशा देंगें. मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु की युति ‘गजकेसरी योग’ बना रही है, जो नॉलेज और करियर के लिए बेस्ट है. वहीं कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग डिजिटल और सोशल मीडिया की दुनिया में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आज करियर-बिजनेस, लव लाइफ और हेल्थ का हाल.

मीन राशि- शनि आपकी राशि में हैं और चंद्रमा-गुरु की युति पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ाएगी. आज घर की जिम्मेदारियां आप पर बढ़ सकती हैं पर आप उन्हें बखूबी निभाएंगे. करियर की रेस में आप दूसरों से आगे रहेंगे. सेहत का खास ख्याल रखें, खासकर खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें वरना पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है.

करियर-बिजनेस: शनि आपकी राशि में रहकर आपको कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित कर रहे हैं, वहीं चंद्रमा-गुरु की युति आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ाएगी. करियर की रेस में आप अपनी सूझबूझ और धैर्य से दूसरों से आगे निकल जाएंगे. ऑफिस में आपकी ईमानदारी और मेहनत को नोटिस किया जाएगा. अगर आप शिक्षा या कंसल्टेंसी के क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन बहुत मुनाफे वाला रहेगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में गंभीरता और मैच्योरिटी बनी रहेगी. आप अपने पार्टनर के साथ घर की जिम्मेदारियों को साझा करेंगे, जिससे उनके मन में आपके लिए इज्जत और बढ़ेगी. रिश्तों में आज दिखावा नहीं, बल्कि असल जुड़ाव महसूस होगा. सिंगल युवाओं के लिए आज का दिन घर के बड़ों के माध्यम से किसी ठोस रिश्ते की बात शुरू होने का है.

हेल्थ: स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको पेट और खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा. शनि का प्रभाव पाचन तंत्र को सुस्त बना सकता है, जिससे कब्ज या एसिडिटी की समस्या हो सकती है. बाहर के तेल-मसाले वाले खाने से बिल्कुल परहेज करें. पर्याप्त नींद लें और तनाव मुक्त रहने के लिए संगीत का सहारा लें. रात को जल्दी भोजन करना आपके लिए अमृत समान होगा.

सावधानी: घर की जिम्मेदारियों के दबाव में आकर अपने करियर की ग्रोथ को धीमा न होने दें.

उपाय: भगवान विष्णु को पीले फल चढ़ाएं और पीपल के नीचे घी का दीपक जलाएं.

शुभ अंक- 4.
शुभ रंग- भूरा

Also Read:- आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल- पूजा टाइम

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola