ePaper

कुंभ राशिफल 27 फरवरी 2026: आज का दिन लकी, पार्टनर के साथ बिताएंगे रोमांटिक पल

Updated at : 27 Feb 2026 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kumbh Rashifal

आज का कुंभ राशिफल 27 फरवरी 2026

Aaj Ka Kumbh Rashifal 27 Febuary 2026: आज 27 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी है. आज ग्रहों का संयोग युवाओं के लिए कैसा रहने वाला है. जाननें के लिए पढें आज का कुंभ राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal 27 Febuary 2026: आज ग्रहों की स्थिति युवाओं के लिए विशेष रूप से शक्तिशाली और फलदायी बनी हुई है. मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु की युति ‘गजकेसरी योग’ बना रही है, जो नॉलेज और करियर के लिए बेस्ट है. वहीं कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग डिजिटल और सोशल मीडिया की दुनिया में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.

कुंभ राशि- आपकी ही राशि में पांच ग्रहों का जमावड़ा आपको ‘पावर मोड’ में रखेगा. आज का दिन समाज सेवा और नेक कामों में बीतेगा. पुराने किए गए निवेश या मेहनत का मीठा फल आज मिल सकता है. परिवार के साथ पिकनिक या आउटिंग का प्लान बनेगा. सरकारी जॉब करने वाले युवाओं को प्रमोशन की खबर मिल सकती है.

करियर-बिजनेस: आपकी ही राशि में पंचग्रही योग आपको ‘पावर मोड’ में रखेगा, जिससे आप करियर में बड़े और साहसी निर्णय लेने में सक्षम होंगे. सरकारी नौकरी करने वाले युवाओं को आज प्रमोशन या इंक्रीमेंट की खबर मिल सकती है. समाज सेवा और नेक कामों से जुड़ना आपकी प्रोफेशनल इमेज को चार चांद लगा देगा. पुराने निवेश का आज बड़ा रिटर्न मिलने की संभावना है.

आज का राशिफल.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में रोमांच और परिवार का साथ दोनों मिलेगा. पार्टनर के साथ किसी पिकनिक या आउटिंग का प्लान बन सकता है, जहां आप दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी समय बिताएंगे. परिवार आपके रिश्ते को लेकर सकारात्मक रहेगा. सिंगल युवाओं के लिए आज का दिन किसी खास व्यक्ति को प्रपोज करने के लिए साहस जुटाने का है.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज आप अत्यधिक ऊर्जावान रहेंगे, लेकिन पांच ग्रहों का भार आपके मस्तिष्क पर दबाव डाल सकता है. सिरदर्द या बेचैनी महसूस हो तो काम से ब्रेक लें. आज घर का बना ताजा भोजन ही लें और जंक फूड से पूरी तरह दूरी बनाएं. सुबह की ताजी हवा और योग आपकी मानसिक एकाग्रता को और मजबूत बनाएंगे.

सावधानी: अहंकार से बचें और अपनी सफलता का श्रेय अपनी टीम और परिवार को भी दें.

उपाय: आमलकी एकादशी के दिन आंवले के रस से भगवान विष्णु का अभिषेक करें.

शुभ अंक- 2.
शुभ रंग- काला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल- पूजा टाइम

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola