ePaper

Galaxy S25 Plus अब 75 हजार से कम में, Amazon पर धमाकेदार ऑफर

Updated at : 26 Feb 2026 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
galaxy s25 plus offer

Galaxy S25 Plus की कीमत गिरी, अब बजट में फ्लैगशिप

Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत Amazon पर 75 हजार रुपये से कम हो गई है. Snapdragon 8 Elite प्रॉसेसर, AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा के साथ यह फोन अब भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

सैमसंग ने हाल ही में अपनी नयी Galaxy S26 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं. लेकिन इस लॉन्च के तुरंत बाद कंपनी ने पुराने फ्लैगशिप Galaxy S25 Plus की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है. Amazon इंडिया पर यह स्मार्टफोन अब 75,000 रुपये से कम कीमत में मिल रहा है, जो इसे एक बेहतरीन डील बना देता है. अगर आप नये मॉडल पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो Galaxy S25 Plus आपके लिए एक स्मार्ट चॉइस साबित हो सकता है.

Galaxy S25 Plus की नयी कीमत

Amazon इंडिया पर Galaxy S25 Plus का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब 74,994 रुपये में उपलब्ध है. इसकी लॉन्चिंग कीमत 99,999 रुपये थी. इसके अलावा, 4,000 रुपये का कूपन और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है. यानी कुल मिलाकर यह फोन 70,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है.

दमदार परफॉर्मेंस और डिस्प्ले

Galaxy S25 Plus में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रॉसेसर और Adreno 830 GPU दिया गया है. इसमें 6.7 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोन Android 15 पर आधारित है और सैमसंग ने इसमें 7 बड़े Android अपग्रेड देने का वादा किया है, जिससे यह आने वाले कई सालों तक प्रासंगिक बना रहेगा.

कैमरा और बैटरी

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 Plus में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है- 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 10MP टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम के साथ.सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. बैटरी 4900mAh की है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

क्यों है यह डील खास?

Galaxy S26 Plus की कीमत काफी ज्यादा है, ऐसे में Galaxy S25 Plus उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो फ्लैगशिप फीचर्स चाहते हैं लेकिन बजट में रहना पसंद करते हैं. डिस्काउंट, कूपन और बैंक ऑफर्स मिलाकर यह स्मार्टफोन अब एक “वैल्यू फॉर मनी” डिवाइस बन गया है.

यह भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज लॉन्च, मिलेंगे स्मार्ट AI फीचर्स और एडवांस्ड सिक्योरिटी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola