ePaper

सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज लॉन्च, मिलेंगे स्मार्ट AI फीचर्स और एडवांस्ड सिक्योरिटी

Updated at : 26 Feb 2026 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
Samsung Galaxy S26 Series Launched

सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज/ फोटो- सैमसंग ऑफिशियल साइट

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने अपनी नई फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 Series लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस बार S26 सीरीज में कई सारे स्मार्ट AI फीचर्स और एडवांस सिक्योरिटी अपडेट्स दिए हैं. जानिए यहां फीचर्स के बारे में डिटेल्स में.

विज्ञापन

Samsung Galaxy S26 Series Launch: लंबे इंतजार के बाद फाइनली Samsung ने अपनी नई फ्लैगशिप सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज को ग्लोबल मार्केट के साथ इंडिया में भी लॉन्च कर दिया है. इस लाइनअप में तीन मॉडल्स Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं. डिजाइन के मामले में यह सीरीज पिछले साल की Galaxy S25 Series जैसी ही दिखती है, लेकिन इस बार कंपनी ने कई इंटरनल अपग्रेडस, बेहतर परफॉर्मेंस और रियल-लाइफ यूज को ज्यादा मजबूत बनाने पर ध्यान दिया है.

वहीं, दूसरी कंपनियां जहां स्मार्टफोन्स में 7,600mAh तक की बैटरी दे रही है, वहीं Samsung ने अपने लेटेस्ट सीरीज में सिर्फ 5000mAh तक ही बैटरी रखी है और चार्जिंग स्पीड भी 60W तक ही लिमिटेड रखी है. क्योंकि, कंपनी का मानना है कि बैलेंस्ड हार्डवेयर और बेहतर ऑप्टिमाइजेशन ज्यादा जरूरी है.

Galaxy S26 Series में मिलेंगे नए AI फीचर्स

Galaxy S26 Series में इस बार कई नए और अपग्रेडेड AI फीचर्स दिए गए हैं. जैसे-

Now Nudge एक स्मार्ट AI फीचर है, जो यूजर को टाइम और सिचुएशन के हिसाब से सजेशन देता है. जैसे मान लीजिए आपका दोस्त आपसे ट्रिप की फोटो मांगता है, तो यह खुद ही गैलरी में जाकर हाल की ट्रिप वाली तस्वीरें सामने दिखा देगा. अगर किसी मैसेज में मीटिंग की बात हो रही है, तो यह तुरंत आपका कैलेंडर चेक करके बताएगा कि उस समय आप फ्री हैं या पहले से कोई और काम तय है. आसान शब्दों में कहें, तो Now Nudge आपके फोन को थोड़ा ज्यादा समझदार बना देता है, ताकि आपको बार-बार ऐप खोलकर ढूंढना न पड़े.

Now Brief पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया है और आपके डेली काम के अनुसार रिमाइंडर और अपडेट दिखाता है.

Circle to Search में अब मल्टी-ऑब्जेक्ट रिकग्निशन सपोर्ट है, यानी एक ही इमेज में कई चीजों को एक साथ सर्च किया जा सकता है.

इसके अलावा, AI-पावर्ड Call Screening फीचर अनजान नंबर से आने वाली कॉल को पहले ही चेक कर लेगा. यह आपको तुरंत डिटेल्स भी बता देगा, कि कॉल करने वाला क्या कहना चाहता है, ताकि आप अलर्ट रह सकें कि आपको कॉल उठानी है या नहीं.

वहीं Privacy Alerts आपकी सेफ्टी का ध्यान रखते हैं. अगर कोई ऐप बिना जरूरी कारण आपके फोन के पर्सनल डेटा, जैसे कॉन्टैक्ट्स, फोटो या किसी और जानकारी तक पहुंचने की कोशिश करता है, तो यह तुरंत आपको अलर्ट कर देता है. इससे आपकी प्राइवेसी ज्यादा सिक्योर रहती है.

Gallery ऐप में नया Private Album फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे फोटो और वीडियो को आसानी से हाइड किया जा सकता है.

Bixby को भी ज्यादा स्मार्ट और बातचीत करने में कैपेबल बनाया गया है.

Samsung Galaxy S26 Ultra: प्राइवेसी और पावर का कॉम्बिनेशन

डिस्प्ले और प्राइवेसी: Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस बार कंपनी ने इस मॉडल में सबसे खास फीचर Built-in Privacy Display दिया है. यह हार्डवेयर लेवल पर काम करता है और स्क्रीन को साइड से देखने पर धुंधला कर देता है, जबकि सामने से देखने पर डिस्प्ले क्लियर दिखता है. इसे PIN, पासवर्ड या खास ऐप खोलते समय ऑटोमैटिक एक्टिव किया जा सकता है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी के मुताबिक इसमें CPU में 19%, GPU में 24% और NPU में 39% तक अपग्रेड हुआ है. नई वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम की वजह से गेमिंग और लंबे वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा. मॉडल One UI 8.5 पर काम करेगा, जो Android 16 पर बेस्ड है. Samsung ने सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

कैमरा सेटअप: Ultra मॉडल में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 2x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम के साथ 200MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 50MP टेलीफोटो और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया गया है.

वहीं, नई Enhanced Nightography Video और अपग्रेडेड Super Steady Mode लो लाइट और मूवमेंट में भी बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग क्वालिटी देंगे.

बैटरी और चार्जिंग: फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी के अनुसार 30 मिनट में लगभग 75% तक चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare सपोर्ट भी मिलता है.

Galaxy S26 और Galaxy S26+: क्या है खास?

डिस्प्ले: Galaxy S26 और S26+ के फीचर्स काफी हद तक एक जैसे हैं. S26 में जहां 6.3 इंच FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, वहीं S26+ में 6.7 इंच QHD+ डिस्प्ले दिया गया है. दोनों में 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और Vision Booster टेक्नोलॉजी मिलती है.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: भारत में इन दोनों मॉडल्स में Exynos 2600 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि ग्लोबल मार्केट के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy दिया गया है. दोनों मॉडल्स One UI 8.5 पर काम करेंगे, जो Android 16 पर बेस्ड है. Samsung ने सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

कैमरा: दोनों मॉडल्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 10MP टेलीफोटो शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी: Galaxy S26 में 4,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. वहीं, Galaxy S26+ में 4,900mAh बैटरी मिलेगी, जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. दोनों में वायरलेस चार्जिंग, Wireless PowerShare और IP68 रेटिंग मिलती है.

क्या है कीमत?

Samsung Galaxy S26 Ultra तीन वेरिएंट्स में अवेलेबल है. इसमें 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये, 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये और 16GB+1TB तीसरे वेरिएंट की कीमत 1,89,999 रुपये है.

Samsung Galaxy S26+ दो वेरिएंट ऑप्शन में लॉन्च हुआ है. इसमें 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपये और दूसरे वेरिएंट 12GB+512GB की कीमत 1,39,999 रुपये है.

वहीं, Samsung Galaxy S26 भी दो वेरिएंट ऑप्शन में आया है. इसमें 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 87,999 रुपये और दूसरे वेरिएंट 12GB+512GB की कीमत 1,07,999 रुपये है.

प्री-बुकिंग शुरू

नई Samsung Galaxy S26 सीरीज प्री-बुकिंग के लिए अवेलेबल है और जल्द ही इसकी सेल शुरू की जाएगी. भारतीय यूजर्स इन स्मार्टफोन्स की प्री-बुकिंग Amazon, Flipkart और Samsung के ऑफिशियल ऑनलाइन साइट के जरिए कर सकते हैं.

Galaxy S26 Ultra ब्लैक, ब्लू, पर्पल और व्हाइट कलर ऑप्शन में अवेलेबल होगा. वहीं Galaxy S26 और Galaxy S26+ ब्लैक, कोबाल्ट वायलेट, स्काई ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, सही कलर चुनकर ₹18,500 तक बचाने का मौका

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola