सफर के दौरान फोन चलाने पर नहीं आएंगे चक्कर-उल्टी, OnePlus के इन दो मॉडल में आया काम का फीचर

OnePlus Nord 6 (Photo: OnePlus India)
OnePlus ने Nord 6 और Nord CE 6 के लिए नया अपडेट जारी किया है. इसमें खास Motion Cues फीचर जोड़ा गया है. यह फीचर सफर के दौरान फोन यूज करते समय चक्कर और उल्टी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है. साथ ही बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस भी बेहतर हुए हैं.
OnePlus Nord 6 और OnePlus Nord CE 6 यूजर्स के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया गया है. इस अपडेट में सिर्फ सिक्योरिटी पैच ही नहीं, बल्कि एक ऐसा फीचर भी जोड़ा गया है जो रोजमर्रा की जिंदगी में काफी काम आ सकता है. हम बात कर रहे हैं नए Motion Cues की. ये फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें कार, बस या ट्रेन में फोन यूज करते समय मोशन सिकनेस की दिक्कत होती है.
यह अपडेट एक मॉडल के लिए CPH2805_16.0.5.901 और दूसरे मॉडल के लिए CPH2793_16.0.5.901 सॉफ्टवेयर वर्जन के साथ जारी किया जा रहा है. वहीं Nord CE 6 के लिए अपडेट पैकेज का साइज करीब 1.63GB बताया गया है. अगर आपके फोन में अभी तक अपडेट नहीं आया है तो टेंशन मत लीजिए, क्योंकि कंपनी इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है.
OnePlus Nord 6 और Nord CE 6 5G में Motion Cues फीचर की एंट्री
इस अपडेट का सबसे खास फीचर Motion Cues है. इसे ऑन करते ही फोन की स्क्रीन पर छोटे-छोटे डॉट्स दिखाई देते हैं, जो गाड़ी की हर मूवमेंट के साथ हिलते-डुलते हैं. गाड़ी के तेज होने, ब्रेक लगाने या मुड़ने पर ये डॉट्स उसी हिसाब से रिएक्ट करते हैं. इससे दिमाग को गाड़ी की स्पीड को समझने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें: Reels और Vlogs बनाने के लिए बेस्ट हैं ये स्मार्टफोन्स, कैमरा फीचर्स DSLR को देते हैं टक्कर
अगर आपको कार या बस में बैठकर मैसेज पढ़ते, सोशल मीडिया स्क्रॉल करते या वीडियो देखते समय चक्कर या घबराहट महसूस होती है, तो यह फीचर काफी काम का है. दरअसल, जब आपकी नजर फोन की स्क्रीन पर टिकी होती है लेकिन शरीर गाड़ी की हलचल महसूस कर रहा होता है, तो कई लोगों को मोशन सिकनेस होने लगती है. Motion Cues स्क्रीन पर विजुअल संकेत देकर दिमाग को यह समझाने की कोशिश करता है कि गाड़ी किस दिशा में और कितनी तेजी से चल रहा है.
बैटरी, कैमरा और कनेक्टिविटी भी हुई बेहतर
Motion Cues फीचर के अलावा कंपनी ने पावर कंजम्पशन को ऑप्टिमाइज किया है. इससे बैटरी पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा साथ दे सकती है. हालांकि इसका असली फायदा आपके यूज पर डिपेंड करेगा.
इसके साथ ही सिस्टम की स्टेबिलिटी और ओवरऑल परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाया गया है. ये सुनने में भले ही नॉर्मल अपडेट लगे, लेकिन लंबे समय तक फोन को स्मूद और भरोसेमंद बनाए रखने में ऐसे सुधार काफी जरूरी होते हैं. OnePlus ने कैमरा परफॉर्मेंस और उसकी स्टेबिलिटी में भी सुधार किया है. वहीं नेटवर्क कनेक्टिविटी को पहले से ज्यादा बेहतर और कम्पैटिबल बनाने पर काम किया गया है.
यह भी पढ़ें: ₹15999 में Moto G37 Power कितना सही? खरीदने से पहले जानिए इसकी खूबियां और कमियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










