Reels और Vlogs बनाने के लिए बेस्ट हैं ये स्मार्टफोन्स, कैमरा फीचर्स DSLR को देते हैं टक्कर

Published by : Shivani Shah Updated At : 29 May 2026 2:53 PM

विज्ञापन

बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन्स

अगर आप भी एक बढ़िया प्रीमियम कैमरा फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो यहां iPhone से लेकर Samsung और Vivo के स्मार्टफोन्स के बारे में बताया गया है, जो आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं.

विज्ञापन

आज के दौर में कंटेंट क्रिएशन और व्लॉगिंग सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए फुल-टाइम करियर बन चुका है. Instagram Reels, YouTube Videos और Travel Vlogs की बढ़ती पॉपुलैरिटी के साथ अब लोग ऐसे स्मार्टफोन्स चाहते हैं, जो प्रोफेशनल कैमरा क्वालिटी, शानदार वीडियो स्टेबिलाइजेशन और दमदार लो-लाइट परफॉर्मेंस ऑफर करें. यही वजह है कि iPhone और Samsung के साथ अब Vivo, Oppo और Xiaomi जैसे ब्रांड्स भी हाई-एंड कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में जबरदस्त मुकाबला दे रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी Content Creation या Vlogging के लिए एक दमदार स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां जानिए कुछ बेहतरीन कैमरा फोन्स के बारे में.

iPhone 17 Pro Max

शानदार कैमरा क्वालिटी के मामले में iPhone का जवाब नहीं. ऐसे में मोबाइल वीडियोग्राफी हो या प्रोफेशनल कंटेंट शूटिंग Apple का iPhone 17 Pro Max सबसे दमदार स्मार्टफोन्स में से एक है. इसमें शानदार वीडियो स्टेबिलाइजेशन और Cinematic Mode मिलता है, जिससे वीडियो ज्यादा प्रोफेशनल दिखते हैं. फोन में 48MP प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 48MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 4x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. वहीं फ्रंट में 18MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये है.

Samsung Galaxy S26 Ultra

iPhone और Samsung Galaxy S सीरीज में हमेशा से ही जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है. ऐसे में अगर आप iPhone 17 Pro Max नहीं लेना चाहते, तो फिर Galaxy S26 Ultra आपके लिए एक दमदार ऑप्शन साबित होगा. यह उन यूजर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन है, जिन्हें लंबी दूरी की जूम फोटोग्राफी और लो-लाइट वीडियोग्राफी पसंद है. इस फोन में 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (5x ऑप्टिकल जूम), 50MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये है.

Vivo X300 Ultra

फोटोग्राफी और सिनेमैटिक वीडियोग्राफी के लिए Vivo का Vivo X300 Ultra भी एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें Zeiss ट्यून कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है. इतना ही नहीं, इसके साथ Vivo Zeiss Telephoto Extender और Imaging Grip Kit जैसे एक्सेसरीज भी मिलेंगे, जो इसे प्रोफेशनल कैमरा जैसा एक्सपीरियंस देते हैं. इसकी कीमत 1,59,999 रुपये है.

Oppo Find X9 Pro

सोशल मीडिया कंटेंट और AI-बेस्ड एडिटिंग फीचर्स चाहने वालों के लिए Oppo का Find X9 Pro अच्छा ऑप्शन है. इस मॉडल में 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 200MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है. वहीं फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसकी कीमत 1,09,999 रुपये है.

Xiaomi 17 Ultra

Xiaomi का Xiaomi 17 Ultra खासतौर पर Instagram Reels, YouTube Videos और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट शूट करने वालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. फोन में Leica-ट्यून ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 200MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है. इसकी कीमत 1,39,999 रुपये है.

कौन-सा फोन रहेगा सबसे बेहतर?

सारे ऑपशंस अपनी-अपनी जगह में परफेक्ट हैं. ऐसे में आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से एक ऑप्शन चुन सकते हैं. अगर आपकी प्रायोरिटी प्रोफेशनल वीडियो रिकॉर्डिंग और ऐप ऑप्टिमाइजेशन है, तो iPhone 17 Pro Max सबसे दमदार ऑप्शन है. वहीं जूम फोटोग्राफी और AI फीचर्स के लिए Samsung Galaxy S26 Ultra बेस्ट रहेगा. इसके अलावा, अगर आप कैमरा एक्सेसरीज और सिनेमैटिक शूटिंग चाहते हैं, तो Vivo X300 Ultra आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. वहीं AI Editing Tools के लिए Oppo Find X9 Pro और Xiaomi 17 Ultra भी मजबूत दावेदार हैं.

यह भी पढ़ें: बढ़िया कॉम्पैक्ट फोन चाहिए? iPhone से लेकर Vivo तक ये मॉडल्स हैं बेस्ट ऑप्शन

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola