28 दिन वाले Jio प्लान्स की फुल लिस्ट, कॉलिंग-डेटा के साथ मिलेगा OTT, AI और बहुत कुछ
Published by : Shivani Shah Updated At : 31 May 2026 2:28 PM
जियो रिचार्ज प्लान
Reliance Jio देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी है और इसके करोड़ों यूजर्स भी हैं. ऐसे में कंपनी अपने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई सारे 28 दिनों वाले प्लान्स ऑफर करती है. यहां जानिए प्लान्स की लिस्ट और उसमें मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में.
अगर आप Reliance Jio यूजर हैं और 28 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान तलाश कर रहे हैं, तो आपके पास कई ऑप्शन मौजूद हैं. कंपनी इस समय अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है. इनमें ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों, गेमिंग पसंद करने वालों और OTT कंटेंट देखने वाले यूजर्स के लिए अलग-अलग प्लान शामिल हैं. खास बात यह है कि कंपनी के 28 दिन वाले प्लान्स की शुरुआत सिर्फ 189 रुपये से होती है. आइए जानते हैं 28 दिनों वाले प्लान्स के बारे में.
189 रुपये वाला प्लान
कम बजट वाले यूजर्स के लिए यह प्लान अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और कुल 2GB डेटा मिलता है. साथ ही JioTV और JioAICloud का फायदा भी मिलता है.
299 रुपये वाला प्लान
यह Jio के पॉपुलर प्लान्स में शामिल है. इस प्लान में डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं. इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में Google Gemini Pro का 18 महीने वाला ऑफर भी मिलेगा.
329 रुपये वाला प्लान
यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो म्यूजिक स्ट्रीमिंग पसंद करते हैं. इसमें JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन मिलता है. साथ ही रोज 1.5GB डेटा, डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है.
349 रुपये वाला प्लान
अगर आप 5G डेटा और OTT दोनों चाहते हैं, तो यह प्लान अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS, रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और 3 महीने के लिए JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है. साथ ही Google Gemini Pro का 18 महीने वाला ऑफर भी मिलेगा.
399 रुपये वाला प्लान
गेमिंग और OTT पसंद करने वालों के लिए यह प्लान खास माना जा सकता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS, रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G, JioGames Mobile, JioHotstar Mobile+ Hollywood और FanCode का एक्सेस दिया जाता है.
445 रुपये वाला प्लान
यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन चाहते हैं. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS, रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Hoichoi समेत 10 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है.
449 रुपये वाला प्लान
अगर आपको ज्यादा डेटा चाहिए, तो यह प्लान आपके लिए अच्छा है. इस प्लान में डेली 3GB डेटा का फायदा मिलता है. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS, अनलिमिटेड 5G के अलावा JioHotstar Mobile+ Hollywood और Google Gemini Pro जैसे प्रीमियम फायदे भी शामिल हैं.
459 रुपये वाला प्लान
यह प्लान खासतौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS, रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G के अलावा JioGames Mobile, Snapchat+ और FanCode जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं.
495 रुपये और 545 रुपये वाले प्लान
अगर आप क्लाउड गेमिंग पसंद करते हैं, तो ये दोनों प्लान आपके लिए बेहतर हो सकते हैं. इनमें JioGames Cloud, BGMI एक्सक्लूसिव स्किन कूपन और FanCode का एक्सेस भी मिलता है. 545 रुपये वाले प्लान में JioHotstar का फायदा भी शामिल है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS, डेली डेटा भी मिलेगा.
कौन सा प्लान है सबसे बेहतर?
Jio ने अपने 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान्स को अलग-अलग तरह के यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है. ऐसे में अगर आपकी जरूरत सिर्फ कॉलिंग और थोड़ा बहुत इंटरनेट इस्तेमाल करने तक है, तो कम 189 वाला प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. वहीं जो यूजर्स ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं या OTT प्लेटफॉर्म्स और 5G का फायदा लेना चाहते हैं, उनके लिए 349 रुपये वाला प्लान कम कीमत में एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 200 दिन तक खत्म नहीं होगा रिचार्ज, Jio के इस प्लान में मिलेगा 500GB डेटा और Hotstar भी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










