Nothing Phone 4a का Pink वेरिएंट लॉन्च से पहले हुआ रिवील, डिजाइन और चिपसेट डिटेल्स आई सामने

Nothing ने 5 मार्च को होने वाले लॉन्च से पहले Phone 4a का नया पिंक कलर वेरिएंट दिखा दिया है. कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन अपने सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आएगा और इसमें Snapdragon चिपसेट मिलेगा. भारत में इसकी बिक्री Flipkart पर होगी.
Nothing Phone 4a के ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसका नया पिंक कलर वेरिएंट दिखा दिया है. इससे पहले Nothing इस फोन को व्हाइट कलर में टीज कर चुकी थी, लेकिन अब आया यह पिंक ऑप्शन इसकी लाइनअप में एक फ्रेश टच जोड़ रहा है. खास बात यह है कि यूके की इस कंपनी ने पहली बार अपने किसी स्मार्टफोन में पिंक कलर पेश किया है. कंपनी का कहना है कि ये नए कलर्स आर्ट, फैशन और पॉप कल्चर से इंस्पायर होकर ज्यादा एक्सप्रेसिव डिजाइन को दिखाते हैं.
Nothing Phone 4a का डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो Nothing ने Phone 4a के कुछ अहम फीचर्स भी कंफर्म कर दिए हैं. फोन में ब्रांड का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और वही खास लाइटिंग इंटरफेस देखने को मिलेगा. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन का ऑफिशियल लॉन्च 5 मार्च को होगा.
Nothing Phone 4a को पहले सफेद रंग में दिखाया गया था. फोन के पीछे पिल-शेप मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि LED फ्लैश कैमरा यूनिट के बाहर रखा गया है. डिवाइस में पहले के मॉडल्स जैसा ही ट्रांसपेरेंट बैक डिजाइन देखने को मिलता है और माना जा रहा है कि इसमें नया Glyph Bar नोटिफिकेशन सिस्टम भी मिल सकता है.
Nothing Phone 4a चिपसेट
Nothing ने कंफर्म कर दिया है कि Phone 4a सीरीज में Qualcomm का Snapdragon चिपसेट मिलेगा. उम्मीद है कि इस फोन में Snapdragon 7s Gen 4 SoC दिया जा सकता है. अच्छी बात ये है कि कंपनी ने भारत में इसकी उपलब्धता भी कंफर्म कर दी है. लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन्स Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे.
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4a सीरीज का डिजाइन आया सामने, मिलेगा नया Glyph Bar, जानें क्या है इसकी खासियत?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










