जेब में आसानी से फिट होंगे ये 3 फ्लैगशिप फोन, परफॉर्मेंस में बड़े स्मार्टफोन्स को देंगे टक्कर

Updated:
विज्ञापन
3 कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन्स

3 कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन्स

अगर आप एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जो परफॉरमेंस में बड़े फोन को टक्कर दे, तो ये 3 ऑपशंस आपके लिए परफेक्ट हैं. OnePlus 13s, iPhone 17e और Vivo X300 FE, कम कीमत में दमदार फीचर्स दे रहे हैं.

विज्ञापन

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जो जेब में आसानी से फिट हो, एक हाथ से आराम से इस्तेमाल हो और परफॉर्मेंस में किसी बड़े फ्लैगशिप फोन से कम न हो, तो अब बाजार में कई शानदार ऑपशंस मौजूद हैं. छोटे साइज के बावजूद इन फोन्स में दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले जैसी खूबियां मिलती हैं. आइए जानते हैं ऐसे 3 बेहतरीन कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के बारे में.

OnePlus 13s

अगर आपका बजट कम है और आप एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं, तो OnePlus 13s सबसे वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन साबित हो सकता है. इसकी कीमत 54,999 रुपये है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार परफॉर्मेंस और हीट मैनेजमेंट है. लंबे समय तक गेमिंग करने पर भी यह ज्यादा गर्म नहीं होता. BGMI जैसे गेम में यह 120FPS तक स्मूद गेमिंग का एक्सपीरियंस देता है. बैटरी बैकअप भी इसकी मजबूत खूबियों में शामिल है. 80W फास्ट चार्जिंग की मदद से बैटरी एक घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज हो जाती है. डिस्प्ले भी काफी कलर-एक्युरेट है, जिससे वीडियो देखने और रोजमर्रा के इस्तेमाल का एक्सपीरियंस शानदार रहता है. हालांकि इसमें अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं मिलता. फोन में 50MP का मेन कैमरा और 50MP का 2x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है.

iPhone 17e

अगर आपका बजट करीब 65 हजार रुपये है, तो फिर आपके लिए iPhone का कॉम्पैक्ट मॉडल iPhone 17e अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. परफॉर्मेंस के लिए फोन में Apple का A19 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा. फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर करता है. इसके अलावा फोन में IP68 रेटिंग, एक्शन बटन और Apple Intelligence जैसे लेटेस्ट फीचर्स भी मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन एक बार फुल चार्ज होने पर 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का बैकअप दे सकता है.

Vivo X300 FE

अगर आपका बजट 80 हजार रुपये तक है और आप प्रीमियम फीचर्स वाला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Vivo X300 FE एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस फोन में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. फोटोग्राफी के लिए फोन में Zeiss-ट्यून कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. बैटरी की बात करें, तो इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

ये भी पढ़ें: 30000 रुपये से कम में ये 5 स्मार्टफोन हैं पैसा वसूल, 200MP कैमरे से 8000mAh बैटरी तक मिलेंगे दमदार फीचर्स


विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola