30000 रुपये से कम में ये 5 स्मार्टफोन हैं पैसा वसूल, 200MP कैमरे से 8000mAh बैटरी तक मिलेंगे दमदार फीचर्स

Updated:
विज्ञापन
30000 रुपये से कम में ये 5 स्मार्टफोन हैं पैसा वसूल, 200MP कैमरे से 8000mAh बैटरी तक मिलेंगे दमदार फीचर्स

Best Smartphones Under Rs 30000: भारतीय बाजार में 30 हजार रुपये से कम कीमत में कई ऐसे दमदार फोन मौजूद हैं, जिनमें बढ़िया कैमरा से लेकर दमदार बैटरी और फास्ट प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं. यहां जानिए 2026 में आपके लिए कौन-से 5 स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं.

विज्ञापन

अगर आप 30,000 रुपये तक के बजट में ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जो अच्छा प्रदर्शन करे तो इस रेंज में अब कई दमदार ऑप्शन मार्केट में मौजूद हैं. इस प्राइस सेगमेंट में 200MP तक का कैमरा, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर जैसे फीचर्स वाले फोन मिल रहे हैं. फिर चाहे आपकी प्रायोरिटी फोटोग्राफी हो या गेमिंग आपको हर जरूरत के लिए एक दमदार स्मार्टफोन मिल जाएगा. यहां हम आपको ऐसे ही 5 स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, जो इस बजट में आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे के लिए Redmi Note 15 Pro

अगर आप 30,000 रुपये से कम बजट में हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Redmi Note 15 Pro एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है. इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत 200MP का प्राइमरी कैमरा है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, जो ग्रुप फोटो, लैंडस्केप और वाइड फ्रेम वाले वीडियो शूट करने में काम आ सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है. यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 के साथ आता है. इसमें 6,580mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन में 22.5W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है. डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है.

Redmi Note 15 Pro
Redmi note 15 pro

स्मूद डिस्प्ले के लिए Motorola Edge 70 Fusion

अगर आपको कैमरे के साथ बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले चाहिए, तो Motorola Edge 70 Fusion आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसकी शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है. फोन में 50MP Sony LYTIA 710 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3-in-1 लाइट सेंसर मिलता है. सेल्फी, Reels और व्लॉगिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है. यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI के साथ आता है. कंपनी ने इसके लिए 3 OS अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है.

Motorola Edge 70 Fusion
Motorola edge 70 fusion

बड़ी बैटरी के लिए OnePlus Nord CE 6

अगर आप YouTube वीडियो, Reels या सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के साथ फोन पर एडिटिंग भी करते हैं, तो OnePlus Nord CE 6 की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग आपके काम आ सकती है. इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है. फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. इसमें 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 8GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है. यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है. इसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. साथ ही 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है. फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है.

OnePlus Nord CE 6
Oneplus nord ce 6

लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए Samsung Galaxy F56 5G

लंबे समय तक स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की सोच रहे यूजर्स के लिए Samsung Galaxy F56 5G एक अच्छा ऑप्शन है. इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है. इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसमें कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं. फोन में 6.7-इंच की Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Samsung का Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है. मॉडल Android 15 पर बेस्ड One UI 7 के साथ आता है. कंपनी ने इस फोन के लिए 6 जेनरेशन तक Android OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Samsung Galaxy F56 5G
Samsung galaxy f56 5g

अलग-अलग कैमरे लेंस के लिए Nothing Phone 3a Pro

अगर आपको फोटोग्राफी के लिए अलग-अलग तरह के कैमरा लेंस की जरूरत पड़ती है, तो Nothing Phone 3a Pro इस लिस्ट में दमदार ऑपशंस में से एक है. इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और व्लॉगिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है. फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है. यह Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.1 के साथ आता है. कंपनी ने 3 साल तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. फोन में 5,000mAh की बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. साथ ही IP64 रेटिंग और Nothing का सिग्नेचर Glyph Interface भी दिया गया है.

Nothing Phone 3a Pro
Nothing phone 3a pro

यह भी पढ़ें: ₹20,000 से कम में ये 4 स्मार्टफोन हैं बढ़िया ऑप्शन, बैटरी से लेकर कैमरा तक सब दमदार

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola