Nothing Phone 4a सीरीज का डिजाइन आया सामने, मिलेगा नया Glyph Bar, जानें क्या है इसकी खासियत?

Published by : Ankit Anand Updated At : 23 Feb 2026 4:22 PM

विज्ञापन

Nothing Phone 4a Series

Nothing Phone 4a सीरीज 5 मार्च को लॉन्च होने वाली है. इस बार कंपनी इसमें नया Glyph Bar देने जा रही है. इसमें नौ मिनी LED लाइट्स मिलेंगी. यानी डिजाइन के मामले में फोन पहले से ज्यादा यूनिक दिख रहा है.

विज्ञापन

Nothing अपनी अगली जनरेशन का फोन Phone 4a सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है. इस लाइनअप में Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro शामिल हो सकते हैं. ताजा अपडेट में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Phone 4a की पहली झलक दिखा दी है. कंपनी ने X पर पोस्ट करके फोन का रियर पैनल शेयर किया है, साथ ही इसकी लॉन्च डेट और टाइमिंग भी कंफर्म कर दी है. आइए इसके डिजाइन के बारे में डिटेल में जानते हैं.

Nothing Phone 4a सीरीज का डिजाइन

Nothing Phone 4a का डिजाइन अब कंफर्म हो चुका है और इसमें कंपनी का वही सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट लुक देखने को मिलेगा. फोन के बैक पैनल पर अंदर के कुछ एलिमेंट्स साफ नजर आते हैं, जो Nothing की पहचान बन चुके हैं. टीजर में फोन का व्हाइट रियर पैनल दिखाया गया है, जो काफी प्रीमियम फील देता है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस बार फोन में बेहतर कैमरा लेआउट दिया गया है. इसमें हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड कैमरा हाउसिंग मिलेगी, जिसके साथ एक एक्स्ट्रा लेंस भी जोड़ा गया है और पूरा मॉड्यूल मेटल फ्रेम में फिट किया गया है. वहीं, Glyph लाइटिंग सिस्टम को भी नया ‘Glyph Bar’ इंटरफेस मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कई छोटे-छोटे mini LEDs दिए गए हैं, जो पहले के मुकाबले ज्यादा कॉम्पैक्ट और ऑर्गेनाइज्ड दिखते हैं.

क्या है नया Glyph Bar?

Phone 3 में जहां dot-style Glyph Matrix दिया गया था, वहीं नए फोन यानी Phone 4a सीरीज में Glyph Bar मिलने वाला है. इसमें नौ अलग-अलग कंट्रोल होने वाले mini-LEDs होंगे. कंपनी का कहना है कि यह नया सिस्टम पहले से ज्यादा साफ-सुथरा और कम डिस्ट्रक्ट करने वाला है, लेकिन फिर भी आपको जरूरी नोटिफिकेशन एक नजर में दिखा देगा.

Nothing के मुताबिक, ये LEDs पिछले A-series लाइट्स के मुकाबले करीब 40% ज्यादा ब्राइट हैं. सीधी बात ये है कि कंपनी फोन के बैक को मिनी स्क्रीन बनाने के बजाय नोटिफिकेशन को आसान और झट से दिखने लायक बनाना चाहती है.

कंपनी यह भी कहती है कि इसमें पेंटेड (patented) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है. इससे लाइट ज्यादा न्यूट्रल और बैलेंस्ड दिखती है. कुल मिलाकर, यह कोई फ्लैशी एक्सपेरिमेंट नहीं बल्कि पहले के मुकाबले ज्यादा रिफाइंड अपग्रेड है. 

कब लॉन्च होगा Nothing Phone 4a सीरीज?

Nothing Phone 4a सीरीज 5 मार्च को शाम 4 बजे (IST) लॉन्च होने वाली है. इसका लॉन्च इवेंट लंदन के सेंट्रल सेंट मार्टिन्स में आयोजित किया जाएगा अच्छी बात ये है कि आप इसका लाइवस्ट्रीम Nothing की ऑफिसियल वेबसाइट पर देख सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च डेट कन्फर्म, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 144Hz डिस्प्ले

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola