ePaper

15 अगस्त से शुरू हो रहा FASTag Annual Pass, जानें कीमत, वैधता और फायदे

Updated at : 11 Aug 2025 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
FASTag Annual Pass

FASTag Annual Pass एक्टिवेशन, फायदे और रिन्यू प्रक्रिया

FASTag Annual Pass: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से FASTag Annual Pass की सुविधा शुरू होने वाली है. इसके जरिए रोजाना रिचार्ज करने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी और आप पूरे साल इसका फायदा ले सकेंगे. इसके लिए 3,000 रुपये का रिचार्ज कराना जरूरी होगा. आइए जानते हैं इससे जुड़ी सारी जानकारी.

विज्ञापन

FASTag Annual Pass: एक समय था जब टोल प्लाजा पर घंटों लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ता था, लेकिन FASTag आने के बाद नेशनल हाईवे पर सफर करना काफी आसान हो गया है. यह ऑटोमेटिक स्कैन होकर टोल टैक्स काट देता है, जिससे समय की बचत होती है. अब इसमें और भी बड़े बदलाव होने वाले हैं. 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) फास्टैग का Annual Pass लॉन्च करने जा रही है. हाईवे पर अक्सर सफर करने वालों के लिए यह सुविधा काफी फायदेमंद साबित होगी. तो आइए जानते हैं, FASTag Annual Pass क्या है, इसके फायदे क्या हैं और यह कैसे बनाया जाएगा.

क्या है FASTag Annual Pass?

FASTag Annual Pass के तहत कार, जीप और वैन जैसे पर्सनल गाड़ियां जैसे- कार, जीप और वैन को 3000 रुपये में 200 टोल क्रॉसिंग या एक साल तक यात्रा की सुविधा मिलेगी. यानी इस रकम में आप एक साल तक FASTag Annual Pass का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर साल पूरा होने से पहले ही अगर आप 200 टोल पार कर लेते हैं तो आपको दोबारा रिचार्ज कराना पड़ेगा.

कैसे मिलेगा FASTag Annual Pass?

FASTag Annual Pass के लिए आपको अलग से नया टैग लेने की जरूरत नहीं है, यह आपके मौजूदा फास्टैग से ही लिंक हो जाएगा. यह पास सिर्फ NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ही काम करेगा. FASTag Annual Pass को खरीदना काफी आसान है. आइए जानते हैं प्रोसेस.

  • सबसे पहले Rajmarg Yatra ऐप या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 
  • वहां अपने गाड़ी का नंबर और FASTag ID डालकर कर लॉगिन कर लें. 
  • इसके बाद आप UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए 3000 रुपये का पेमेंट करें.
  • भुगतान पूरा होते ही Annual Pass आपके फास्टैग से लिंक हो जाएगा. 
  • इसके बाद 15 अगस्त को आपको एक्टिवेशन का SMS आ जाएगा.

FASTag Annual Pass के फायदे

सरकार का कहना है कि इस कदम से टोल प्लाजा पर होने वाली भीड़ और ट्रैफिक जाम में काफी कमी आएगी. इसके साथ ही ड्राइविंग का एक्सपीरियंस और बेहतर होगा, जिससे यात्रा अधिक आरामदायक और तेज हो जाएगी. इस पास का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको बार-बार ऑनलाइन रिचार्ज करने की झंझट से मुक्ति मिलेगी. नेशनल हाईवे पर डेली यात्रा करने वालों के लिए समय और झंझट दोनों की बचत होगी. 

ध्यान देनी वाली बातें 

आपको बता दें कि FASTag Annual Pass ट्रांसफरेबल नहीं है और यह केवल पंजीकृत वाहन पर ही मान्य रहेगा. यह नॉन-रिफंडेबल भी है, यानी अगर आपने एक बार रिचार्ज करवा लिया तो बाद में इसका पैसा वापस नहीं मिलेगा. पास की वैलिडिटी खत्म होने पर यह अपने-आप रिन्यू नहीं होगा, इसलिए पास होल्डर को इसे दोबारा रिचार्ज करना होगा.

यह पास सिर्फ NHAI के अंडर आने वाले नेशनल हाईवे और नेशनल एक्सप्रेसवे पर वैलिड होगा, जैसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, मुंबई-नासिक, मुंबई-सूरत और मुंबई-रत्नागिरी. वहीं, स्टेट हाईवे या नगर निगम के टोल रोड पर यह Annual Pass काम नहीं करेगा. ऐसे मार्गों पर आपका FASTag नॉर्मल तरीके से ही काम करेगा और टोल शुल्क तय दरों पर कटेगा.

यह भी पढ़ें: DPDP Act पर सरकार का रुख सख्त, बदलाव की संभावना नहीं

यह भी पढ़ें: Indian Railways Offers: रेलवे ने टिकट बुकिंग पर दिया 20% का डिस्काउंट, लेकिन शर्तें लागू

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola