Air India: एयर इंडिया लाई गजब का ऑफर, मात्र ₹1,279 में करें अब हवाई सफर, देखें पूरी डिटेल्स

Published by : Ankit Anand Updated At : 26 Aug 2025 10:58 PM

विज्ञापन

Air India Freedom Sale

Air India Freedom Sale: एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यात्रियों के लिए खास ऑफर लेकर आई है. इस ऑफर के तहत घरेलू उड़ानों का किराया मात्र ₹1,279 से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का किराया ₹4,279 से शुरू हो रहा है. यह ऑफर 19 अगस्त 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच की यात्रा पर लागू होगा.

विज्ञापन

Air India Freedom Sale: हवाई जहाज में बैठ कर सफर करना अब केवल सपना नहीं, बल्कि हकीकत में बदल सकता है और वह भी बेहद सस्ते दामों पर. ऐसा इसलिए क्यूंकि एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यात्रियों के लिए खास ऑफर लेकर आई है. कंपनी ने ‘फ्रीडम सेल’ (Air India Freedom Sale) की घोषणा की है जिसके तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकट किफायती दरों पर मिलेंगे. इस ऑफर में करीब 50 लाख सीटें उपलब्ध होंगी, जिनकी शुरुआती कीमत घरेलू उड़ानों के लिए 1,279 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 4,279 रुपये तय की गई है.

कब से कब तक ऑफर है वैलिड? 

एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर यह सेल 10 अगस्त से शुरू हो चुकी है. 11 से 15 अगस्त के बीच यात्री इस ऑफर का लाभ सभी प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी ले सकेंगे. इस ऑफर के तहत 19 अगस्त 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच यात्रा की जा सकती है, जिसकी बुकिंग 15 अगस्त तक खुली रहेगी.

तीन तरह का प्लान 

Xpress Lite: इसमें चेक-इन बैगेज की सुविधा नहीं है और इसकी बुकिंग केवल वेबसाइट के जरिए से की जा सकती है

Xpress Value: इसमें चेक-इन बैगेज शामिल है और जिसकी घरेलू उड़ानों के लिए शुरुआती कीमत ₹1,379 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ₹4,479 से शुरू है. 

Xpress Biz: यह एक प्रीमियम क्लास सर्विस है, अधिक लेग स्पेस के साथ 40 से ज्यादा नए विमानों में उपलब्ध होगी. 

लॉयल्टी प्रोग्राम के सदस्य Xpress Biz किराए पर 25% और बैगेज, हॉट मील, सीट चयन, प्रायोरिटी सर्विस व अपग्रेड्स पर 20% तक की छूट पा सकेंगे. इसके अलावा, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और सैन्य परिवारों के लिए भी विशेष रियायती किराए की सुविधा होगी.

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त से शुरू हो रहा FASTag Annual Pass, जानें कीमत, वैधता और फायदे

यह भी पढ़ें: Indian Railways Offers: रेलवे ने टिकट बुकिंग पर दिया 20% का डिस्काउंट, लेकिन शर्तें लागू

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola