टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड रवाना हुई भारतीय टीम, हरमनप्रीत एंड कंपनी को फैंस ने दी शुभकामनाएं
इंग्लैंड के लिए रवाना हुई भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना हो गई है. वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से होगी. इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला टीम को फैंस ने शुभकामनाएं दी है.
Women’s T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी. इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना हो गई है. भारतीय महिला टीम मुंबई एयरपोर्ट से इंग्लैंड के लिए रवाना हुई. एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले फैंस ने टीम होटल के बाहर एकत्रित होकर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया और उन्हें विश्व कप के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं.
अनुभवी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को महिला T20 विश्व कप में ग्रुप 1 में रखा गया है. इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड भी शामिल हैं. टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. इसके बाद टीम की अगली भिड़ंत नीदरलैंड्स से 17 जून को होगी. 21 जून को टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका से भिड़ना है, जबकि 25 जून को हरमनप्रीत एंड कंपनी का सामना बांग्लादेश से होगा.
वनडे के बाद अब टी20 खिताब पर भी होगी नजरें
ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. हाल ही में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टी20 सीरीज में शिकस्त दी थी. भारतीय टीम कागज पर काफी मजबूत नजर आ रही है. वनडे विश्व कप को जीतने के बाद टीम इंडिया पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को भी अपने नाम करना चाहेगी.
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा?
विश्व कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम इंडिया को खिताब का मजबूत दावेदार बताया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा टीम में चैंपियन बनने की पूरी क्षमता और आत्मविश्वास मौजूद है. हरमनप्रीत ने खिलाड़ियों को संतुलित मानसिकता बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि टीम को न तो किसी तरह का दबाव लेना चाहिए और न ही अति-आत्मविश्वास में आना चाहिए. उनके अनुसार, T20 क्रिकेट में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र सिर्फ अच्छा और सकारात्मक क्रिकेट खेलना है.
ICC महिला T20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चारानी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.
यह भी पढ़ें: धोनी देने चले थे शाबाशी, ईशान किशन की हरकत देख बदला अपना रास्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










