ePaper

हैदराबाद में रहने वाले युवक से कूरियर सर्विस का झांसा देकर दो लाख की ठगी

Updated at : 17 Feb 2024 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
Patna News

सांकेतिक

देवघर : हैदराबाद में रहने वाले देवघर के एक युवक को कूरियर सर्विस का झांसा देकर दो लाख रुपये ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित युवक ने साइबर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दी व ठगी के पैसे बरामद कराने का आग्रह किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के […]

विज्ञापन

देवघर : हैदराबाद में रहने वाले देवघर के एक युवक को कूरियर सर्विस का झांसा देकर दो लाख रुपये ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित युवक ने साइबर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दी व ठगी के पैसे बरामद कराने का आग्रह किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हैदराबाद में नौकरी करने वाले देवघर निवासी युवक ने कूरियर से कुछ सामान मंगाया था. उसका सामान निर्धारित अवधि में नहीं मिल सका, तो गूगल सर्च इंजन पर कूरियर सर्विस का हेल्पलाइन नंबर निकालकर कॉल किया. इसके बाद उसके झांसे में आकर दो लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया. उक्त राशि साइबर ठगों ने पीड़ित के एकाउंट से ट्रांसफर कर लिये हैं. जानकारी हो कि कूरियर सर्विस के हेल्पलाइन नंबर की जगह साइबर अपराधी अपना नंबर फिड कर देते हैं. इसके बाद किसी तरह की जानकारी लेने के लिए जब आमलोग कॉल करते हैं तो मदद का झांसा देकर उनसे एकाउंट संबंधी जानकारी ली जाती है व फर्जी लिंक भेजकर उसके माध्यम से एकाउंट से रुपये उड़ा लेते हैं.

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola