अगले 96 घंटे पटना, गया समेत इन जिलों में जारी रहेगा आंधी, तूफान और बारिश का दौर, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार मौसम खबर (सांकेतिक फोटो)
Bihar Rain Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि 15 जून तक बिहार के लगभग सभी जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात देखने को मिल सकता है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.
Bihar Rain Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के सभी जिलों के लिए 12 जून से लेकर 15 जून तक का चेतावनी जारी की है. ऐसे में अगर आप इस वीकेंड पर कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो मौसम का हाल जरूर जान लें. क्योंकि बिहार के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है.
12 जून को आंधी-पानी का खतरा
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि 12 जून को बिहार के कई हिस्सों में तेज आंधी और पानी का दौर देखने को मिलेगा. इस दौरान पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर आंधी चल सकती है. कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की भी आशंका है.
पटना, गया, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. यहां भी 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बिजली कड़कने के आसार हैं.
13 जून को इन जिलों में रहेगा ऑरेंज अलर्ट
13 जून को सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, बांका और मुंगेर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में मूसलाधार बारिश होने और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अनुमान जताया गया है.
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां मौसम खराब तो रहेगा लेकिन खतरा थोड़ा कम होगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
14 और 15 जून को भारी बारिश से थोड़ी राहत
14 जून से 15 जून तक बिहार के लोगों को भीषण आंधी और बहुत भारी बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी. इस दौरान पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में एक समान येलो अलर्ट जारी किया गया है. पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया समेत पूरे राज्य में मौसम खराब रह सकता है. इस दौरान बिहार भर में बादल गरजने, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि जब मौसम ज्यादा खराब हो, तो वे सुरक्षित और पक्के मकानों के अंदर रहें. बिजली चमकने के समय ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे बिल्कुल खड़े न हों.
इसे भी पढ़ें: बिहार की बेटियों को गायब करनेवाले 3-लेवल के सिंडिकेट का खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










