West Bengal News: बच्ची के साथ दुष्कर्म हत्या मामले में BJP का प्रदर्शन, पुलिस ने किया बल प्रयोग
Published by : Sameer Oraon Updated At : 06 Oct 2024 3:33 PM
पश्चिम बंगाल में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या के मामले में बीजेपी ने दक्षिण 24 परगना जिले में प्रदर्शन किया है. जिससे एक बार फिर माहौल गर्म हो गया है.
West Bengal News, कोलकाता : पश्चिम बंगाल में अभी जूनियर डॉक्टर से दरिंदगी का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या का मामला तुल पकड़ लिया. मामला दक्षिण 24 परगना का है. जिसके बाद जिले में एक बार फिर माहौल गर्म हो गया है. रविवार को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में जिले में जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हो गयी. प्रदर्शन कर रहे भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना.
घटना के बाद स्थानीय लोग हुए उग्र
दरअसल 5 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक दलदली जमीन से एक बच्ची का शव बरामद किया गया था. जिसके बाद परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या आरोप लगाया है. घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गये और आक्रोशित भीड़ ने महिस्मारी पुलिस चौकी पर आग लगा दी. घटना के बाद भाजपा ने ममता सरकार को आड़े हाथों लिया और कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया. पार्टी का कहना था कि ममता बनर्जी सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही है.
परिजनों ने दर्ज करायी थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिजनों ने मृत बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज करा ली गयी थी. इसके बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण ये घटना घटी है. वहीं इस मामले में राज्यपाल ने भी बंगाल सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सरकार की कार्रवाई के वजह से दुष्कर्म के मामले बढ़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










