Jharkhand Politics News: मंत्री बन्ना गुप्ता को लेकर फेक न्यूज वायरल करने वाले पर पुलिस करेगी कार्रवाई

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Oct 2024 1:55 PM

विज्ञापन

Jharkhand Politics News: झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया जो गलत निकला. पुलिस मामले पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Politics News : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) को लेकर एक फेक खबर सोशल मीडिया पर वायरल है. मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है. उनपर एक महिला द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सीटी एसपी कार्यालय में शिकायत का पत्र वायरल हुआ इसको लेकर सुबह से भ्रम की स्थिति थी.

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है. इस पूरे मामले की जांच की जाएगी. पता लगाया जाएगा कि आखिर पत्र कैसे वायरल हुआ. इसके बाद पुलिस उचित कार्रवाई करेगी. रांची के सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने मामले को लेकर बताया कि एसपी कार्यालय में इस तरह का केस दर्ज नहीं होता है. उन्होंने कहा कि पता लगाया जा रहा है कि इस पत्र का सोर्स क्या है और यह आखिर कैसे वायरल हो रहा है.

Read Also : प्रभात खबर संवाद में मंत्री बन्ना गुप्ता बोले- झारखंड के किसी भी अनुबंधकर्मी को नहीं होने देंगे बेरोजगार

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola