रांची: लिव-इन रिश्ते में तनाव के बीच युवक ने दी जान, मोबाइल वीडियो की बात से पुलिस जांच में जुटी
मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
रांची के बूटी में चाउमिन मिस्त्री सुदेश महतो ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। युवक ने मरने से पहले वीडियो भी बनाया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेसरा: केदल गांव स्थित सरना स्थल के समीप किराये के मकान में रह रहे 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान पुरुलिया जिले के बागमुंडी थाना क्षेत्र के सातीडीह गांव निवासी सुदेश महतो के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
आपके शहर में
पुलिस के अनुसार, सुदेश महतो ने पंखे की कुंडी में ओढ़नी के सहारे फांसी लगायी. बताया जा रहा है कि उसने मोबाइल पर म्यूजिक चलाकर वीडियो बनाते हुए यह कदम उठाया. हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.
चाउमिन दुकान में करता था काम
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुदेश महतो बूटी क्षेत्र स्थित एक चाउमिन दुकान में मिस्त्री का काम करता था. वह पिछले कुछ समय से केदल गांव में किराये के मकान में रह रहा था.
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुदेश का अनगड़ा थाना क्षेत्र के तुरुप गांव की एक विवाहित महिला के साथ संबंध था. दोनों कथित तौर पर लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे. बताया जाता है कि दोनों के बीच संबंधों को लेकर पिछले कुछ समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी.
शादी को लेकर चल रहा था विवाद
स्थानीय लोगों के मुताबिक, उक्त महिला सुदेश पर शादी करने का दबाव बना रही थी. वहीं, सुदेश के भी पूर्व से शादीशुदा होने की बात सामने आयी है. इसी वजह से दोनों के बीच विवाद और तनाव की स्थिति बनी होने की चर्चा है. हालांकि, आत्महत्या का कारण यही था या कोई अन्य वजह, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आत्महत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना से पहले की परिस्थितियों की भी जानकारी जुटायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए