अलग-अलग इलाकों में तीन की अस्वाभाविक मौत

तीनों ही मामलों में पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत दक्षिणेश्वर, बेलघरिया और न्यू बैरकपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में तीन लोगों की अस्वाभाविक मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक न्यू बैरकपुर के अश्वनी दत्ता रोड इलाके में सुदीप्त सेनगुप्ता (59) नामक एक अधेड़ व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरी ओर बेलघरिया के जीकेसी टॉवर इलाके के निवासी कल्याण घोष (89) नामक एक वृद्ध की सोमवार की देर रात अस्वाभाविक मौत हो गयी. इसी तरह से दक्षिणेश्वर थाना क्षेत्र इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति को अचेत हालत में देख पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गयी, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत बताया. तीनों ही मामलों में पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




