उच्च शिक्षा : नये बदलाव के विधेयक लायेगी सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2016 1:11 AM
कोलकाता. राज्य के कॉलेज व विश्वविद्यालयों में नये बदलाव लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा नया विधेयक पेश किया जायेगा, जिससे कॉलेज व विश्वविद्यालय पर सरकार का नियंत्रण और अधिक किया जा सके. शिक्षा विभाग की ओर से राज्यपाल व मुख्यमंत्री काे नये विधेयक का खसड़ा रिपोर्ट पेश किया गया है. नये विधेयक में छात्र […]
नये विधेयक में छात्र संसद व मैनेजिंग कमेटी के चुनाव के साथ-साथ अध्यापकों के तबादले तक के नियम को इसमें शामिल किया जायेगा. इस विधेयक में राज्य सरकार द्वारा कई नये प्रस्ताव पेश किये जायेंगे. राज्य सरकार ने कॉलेजों में अब मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन के लिए चुनाव नहीं होगा, उनको मनोनित किया जायेगा.
पहले अधिकांश कॉलेजों में मैनेजिंग कमेटी का चेयरमैन राजनेता को ही बनाया जाता था, लेकिन अब से शिक्षाविदों को अग्राधिकार दिया जायेगा. इसके साथ ही अध्यापकों के तबादले को लेकर भी नया प्रस्ताव इस विधेयक में रहेगा. इसके साथ ही कॉलेजों में प्रोफेसर व गैर-शिक्षक कर्मचारियों की हाजिरी के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










