देवर ने भाभी पर किया जानलेवा हमला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2016 1:07 AM

विज्ञापन

मालदा. दुष्कर्म में बाधा देने के कारण भाभी को जान से मारने की कोशिश का आरोप एक देवर पर लगा है. बुधवार सुबह यह घटना ओल्ड मालदा थाना के कोर्ट स्टेशन इलाके में घटी. घायल महिला को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. डॉक्टरों के अनुसार […]

विज्ञापन
मालदा. दुष्कर्म में बाधा देने के कारण भाभी को जान से मारने की कोशिश का आरोप एक देवर पर लगा है. बुधवार सुबह यह घटना ओल्ड मालदा थाना के कोर्ट स्टेशन इलाके में घटी. घायल महिला को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. डॉक्टरों के अनुसार महिला के सिर तथा हाथ पर धारदार हथियार से हमला किया गया है.

देवर श्यामचंद मंडल के खिलाफ ओल्ड मालदा थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का नाम ब्यूटी मंडल (27) है. उसके पति की मौत दो साल पहले ही हार्ट अटैक से हो चुकी है. 7 और 10 साल के दो बच्चे हैं. बुधवार सुबह दोनों बच्चे ट्यूशन पढ़ने गये थे. ब्यूटी मंडल घर में अकेली थी. इसी का फायदा उठाते हुए देवर श्यामचंद मंडल ने दुष्कर्म की कोशिश की. ब्यूटी ने देवर की इस कुकृत्य का विरोध किया. इससे भड़के देवर ने घर में पड़े हंसुआ से भाभी पर हमला कर दिया.

चीफ-पुकार सुनकर पास-पड़ोस के भी लोग मौके पर पहुंच गये. लोगों को आते देख देवर मौके से फरार हो गया. पड़ोसियों ने ही खून से लथपथ महिला को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया. ओल्ड मालदा थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola