अर्जुन दास हत्याकांड के पांच आरोपी हुए गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2016 8:28 AM
विज्ञापन
शनिवार रात इंगलिशबाजार पुलिस ने की गिरफ्तारी मालदा : बीते दिनों मालदा शहर की कुलदीप मिश्र कालोनी में भाभी के साथ अश्लील हरकत का विरोध करने पर देवर अर्जुन दास (22) की हत्या हो गई थी. इस घटना के एक सप्ताह बाद मूल आरोपी समेत पांच लोगों को इंगलिश बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया […]
विज्ञापन
शनिवार रात इंगलिशबाजार पुलिस ने की गिरफ्तारी
मालदा : बीते दिनों मालदा शहर की कुलदीप मिश्र कालोनी में भाभी के साथ अश्लील हरकत का विरोध करने पर देवर अर्जुन दास (22) की हत्या हो गई थी. इस घटना के एक सप्ताह बाद मूल आरोपी समेत पांच लोगों को इंगलिश बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
शनिवार देर रात मालदा शहर के झलझलिया इलाके की बीसघर कॉलोनी में सादे पोशाक में पुलिस ने अभियान चलाकर यह गिरफ्तारी की. इस इलाके के एक परित्यक्त मकान से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के नाम झाटन चौधरी, छट्टू चौधरी, गौतम चौधरी, उत्तम चौधरी और मुकुनदार चौधरी है.
इनमें से झाटन चौधरी इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गत 27 नवंबर को अर्जुन दास की धारदार हथियार से गलाकाट कर हत्या की गई थी. 25 नवंबर को अर्जुन दास की भांजी की शादी थी. शादी के दिन उसकी भाभी के साथ कुछ लोगों ने अश्लील हरकत का प्रयास किया, जिसका अर्जुन ने विरोध किया था. इसी को लेकर दो दिन बाद अर्जुन दास की सड़क पर ही हत्या कर दी गयी थी. इंगलिश बाजार थाने के आइसी पूर्णेन्दु कुंडू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस ने रिमांड मांगी है. मामले की जांच के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










