मालदा: महीने के तीसरे दिन तमाम एटीएम रहे बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2016 1:10 AM
मालदा. रुपये के अभाव में मालदा के किसी भी एटीएम से मालदावासी रूपये नहीं निकाल पाये. नवंबर माह का वेतन तो कर्मचारियों के बैंक खाते में पहुंच गया है लेकिन खाते से रूपया निकालना जी का जंजाल बन गया है. नौकरी पेशे वालों के साथ ही आमलोग भी परेशान हैं. शनिवार को गाजल से एक […]
शनिवार को गाजल से एक किसान पिंटू सरकार मालदा शहर पहुंचा था. रूपया निकालने के लिये शहर के एक एटीएम पर सुबह छह बजे से ही कतार में खड़ा था. उसके जैसे और भी कइ लोग सुबह से कतार में खड़े थे. दिन के 11 बजे बैंक प्रबंधन ने साफ बता दिया कि बैंक में रूपया नहीं है. इसलिए एटीएम नहीं खोला जायेगा. मालदा शहर से गाजल ब्लॉक की दूरी 35 किलोमीटर है. पेशे से किसान पिंटू सरकार ने बताया कि गाजल के भी किसी एटीएम में रूपया नहीं है. किसी ने बताया कि मालदा शहर के एटीएम में रूपया मिल रहा है. इसीलिए वह मालदा आया था. यहां का हाल भी एक जैसा ही है.
उसने बताया कि रूपये के अभाव में वे खेती नहीं कर पा रहे हैं. आलू, सरसों और गेहूं की खेती इसी समय शुरू की जाती है. बीज खरीदने के लिये उनके पास रूपये नहीं है. किसानों के पास दूसरी समस्या यह है कि वे धान भी नहीं बेच पा रहे हैं. धान के बदले ग्राहक पांच सौ या हजार के पुराने नोट दे रहे हैं अन्यथा नये नोट के बदले धान की कीमत ही कम लगा रहे हैं. खाते में रूपया तो जमा है लेकिन बैकों में पर्याप्त रूपया ही नहीं है. हाल ऐसा ही रहा तो किसान इस बार खेती ही नहीं कर पायेगे. ऐसे में फल, सब्जी, चावल, आटा आदि की कीमत काफी बढेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










