नौकरी में बाधक बना जन्म प्रमाण पत्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2016 1:34 AM
कोलकाता. अब इसे विधाननगर निगम के अधिकारियों की मनमानी कहें या दबंगई. जन्म प्रमाण पत्र के लिए दर्जनोंं फरियादी महिनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है. कुछ लोगों ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए मेयर से शिकायत भी की है. बता दें कि विधाननगर नगर निगम […]
आरोप है कि कभी कर्मचारी नहीं मिलते तो कभी प्रमाण पत्र को पास करने के लिए घूस मांगा जाता है. यह समस्या अकेले विश्वजीत की नहीं बल्कि इस प्रकार के दर्जनों लोग जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे हैं. कई बार लोगों ने जन्म प्रमाण पत्र दफ्तर के सामने हंगामा भी किया है. लोगों का कहना है कि इस संबंध में मेयर से शिकायत की गयी है. मेयर ने लोगों को आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही पूरे मामले की जांच करायी जायेगी. किसी भी हाल में लोगों को परेशान नहीं होने दिया जायेगा। वहीं मनमानी करनेवाले कर्मचारियों पर नकेल कसी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










