सेना का हेलीकॉप्टर गिरा तीन अधिकारियों की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2016 1:22 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी/कोलकाता. सुकना सैन्य शिविर में बुधवार को सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में लेफ्टिनेंट कर्नल सहित तीन अधिकारियों की मौत हो गयी. दुर्घटना में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. घायल को सेना के अस्पताल में भरती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी/कोलकाता. सुकना सैन्य शिविर में बुधवार को सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में लेफ्टिनेंट कर्नल सहित तीन अधिकारियों की मौत हो गयी. दुर्घटना में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. घायल को सेना के अस्पताल में भरती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार सुबह 11.30 बजे के करीब सिलीगुड़ी से 15 किलोमीटर दूर भारतीय सेना के 33 कोर मुख्यालय सुकना में हुआ. दुर्घटना में लेफ्टिनेंट कर्नल रजनीश कुमार के अलावा अरविंद बाजला व संजीव लाथर की मौत हुई है. तीनों शवों को बरामद कर बागडोगरा सेना छावनी में पहुंचाया गया है. वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये जायेंगे. घटना की खबर मिलते ही मृत सेना अधिकारियों में से दो की पत्नी बागडोगरा पहुंच गयीं. सूचना पाकर कार्सियांग थाना प्रभारी दीपंकर सोम के नेतृत्व में एक पुलिस टीम भी घटना स्थल पर पहुंची.
सिलीगुड़ी के निकट सुकना सैन्य क्षेत्र में ही मधुबन पार्क के निकट सेना का एक म्यूजियम है. इसी म्यूजियम परिसर में हेलीपैड बना हुआ है. बुधवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब चार सैन्य अधिकारी हेलीकॉप्टर से सामान्य उड़ान पर थे. करीब दो घंटे तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद वापस सुकना छावनी लौट रहे थे. हेलीपैड पर लैंड करते समय हेलीकॉप्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और भरभरा कर जमीन पर गिर गया. तीन अधिकारियों की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि जूनियर कमीशन अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गये है.
घटना के बाद से पूरी सैन्य छावनी को घेर कर रखा गया है. किसी को भी सैन्य इलाके में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है. यहां तक की मीडिया को भी छावनी के प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola