वामो के बंद का उत्तर बंगाल में मिलाजुला असर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2016 8:24 AM
सिलीगुड़ी/बालुरघाट. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के विरूद्ध विरोधियों द्वारा लगातार आंदोलन किये जाने के बीच वाम मोरचा (वामो) ने सोमवार को बंगाल बंद का आह्वान किया. वामो के इस बंद का उत्तर बंगाल में मिलाजुला असर देखा गया. वहीं, सिलीगुड़ी में भी आंशिक असर ही रहा. एक तरह से कहें तो यहां […]
कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की खबर नहीं मिली है. साथ ही किसी के गिरफ्तारी की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दूसरी ओर, वामो की बंद के समर्थन में निकाली गयी रैली के बावजूद सिलीगुड़ी व आस-पास के चाय बागानों में सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज हुआ. सिलीगुड़ी की सड़कों पर दिन भर वाहनें सरपट दौड़ती रही. सरकारी, गैर-सरकारी बसों, सिटी ऑटो, टोटो, रिक्शा वैन सभी दिन भर चले. मुसाफिरों, मरीजों को इस बंद में खास परेशानी नहीं झेलनी पड़ी. वहीं, केंद्र व राज्य सरकार के सभी कार्यालय खुले हुए थे.
बैंक और हर तरह के सरकारी दफ्तर भी खुले रहे. अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने दफ्तरों में हाजरी भी लगायी और दफ्तरों में दिनभर कामकाज हुआ. हालांकि सिलीगुड़ी के अधिकांश थोक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा. गल्ले मालों की उत्तर बंगाल में सबसे बड़ी मंडी नया बाजार, कच्चे मालों की मंडी सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट, हार्डवेयर-इलेक्ट्रिक मार्केट सेवक रोड, स्वर्णाभूषणों की बड़ी मार्केट हिलकार्ट रोड की सोनापट्टी व खुदीराम पल्ली दिन भर बंद रहे. लेकिन सेनेटरी मार्केट चर्च रोड व चप्पल पट्टी खुला रहा. खुदरा बाजार हांगकांग मार्केट, विधान मार्केट, सेठ श्रीलाल मार्केट में आंशिक रूप से दुकाने खुली रही. वहीं, विधान मार्केट का सब्जी बाजार, खालपाड़ा सब्जी बाजार, चंपासारी बाजार, हैदरपाड़ा बाजार के अलावा गली-मुहल्लों के बाजार भी दिनभर खुले रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










