24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2016 8:23 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 40 की पूर्व कांग्रेस पार्षद शर्मिला शर्मा के पति मनोज शर्मा हत्याकांड की गुत्थी अभी तक उलझी हुयी है. इस हत्याकांड के 25 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है.को सुलझाने के लिये भक्तिनगर थाने की पुलिस टीम डुआर्स […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 40 की पूर्व कांग्रेस पार्षद शर्मिला शर्मा के पति मनोज शर्मा हत्याकांड की गुत्थी अभी तक उलझी हुयी है. इस हत्याकांड के 25 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है.को सुलझाने के लिये भक्तिनगर थाने की पुलिस टीम डुआर्स के जयगांव के लिये रवाना हुयी है.

हालांकि पुलिस अधिकारी इस संबंध में मुंह नहीं खोलना चाहते हैं. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात मनोज शर्मा की हत्या उनके ही गैराज में कर दी गयी. सुबह गैराज खोलने पर शव पड़ा देखकर परिजनों के होश उड़ गये. जानकारी मिलते ही भक्तिनगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी. जांच में पुलिस ने पाया कि हत्याकांड से करीब 20 दिन पहले मनोज शर्मा ने एक अनजान व्यक्ति को गैराज की देखरेख के लिये काम पर रखा था. मनोज शर्मा को शराब की लत थी. उस अनजान व्यक्ति को काम पर रखने के बाद मनोज शर्मा उसके साथ गैराज में बैठक कर शराब पीया करता था. शुक्रवार की रात भी दोनों गैराज में काफी देर रात तक शराब पीते रहे.

इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवार हो गया. कर्मचारी ने किसी धारदार हथियार से मनोज के सिर के पिछले भाग पर दो बार हमला किया. मनोज का सिर फट गया. काफी खून निकलने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर बेटी ने जब फोन किया तो बताया गया कि वे दोनों जलपाईगुड़ी में है. इसके बाद फोन बंद कर दिया. मृतक की पत्नी शर्मिला शर्मा ने उसी अनजान गैराज कर्मचारी पर संदेह व्यक्त करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है. घटना के बाद से उस कर्मचारी का भी कोई खबर नहीं है.

पूछताछ में पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को आरोपी उस गैराज कर्मचारी की एक तस्वीर और उसका मोबाईल नंबर दिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिले सुराग के आधार पर भक्तिनगर थाने की पुलिस जयगांव के लिये रवाना हुयी है. इस हत्याकांड की जांच के संबंध में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी(पूर्व) देनदुप शेरपा ने बताया कि हत्याकांड की जांच जारी है. अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. इससे जांच का काम प्रभावित होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola